{"_id":"6a7cbe39492a7100bd0f0ed4","slug":"woman-died-in-miserable-conditions-sirsa-news-c-128-1-sir1004-163113-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: 45 वर्षीय महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पति-बेटे पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: 45 वर्षीय महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पति-बेटे पर हत्या का आरोप
Thu, 13 Aug 2026 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 13 Aug 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला के भाई ने शरीर पर चोट के निशान होने का किया दावा
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद खुलेगा मौत का राज
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। गांव डबवाली में मंगलवार को 45 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने उसके पति व बेटे पर मारपीट कर हत्या करने के आरोप लगाए हैं। परिजनों ने महिला के शरीर पर चोट के निशान होने का दावा करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
परिजनों के अनुसार, परमजीत कौर की वर्ष 2010 में प्रभु सिंह के साथ शादी हुई थी। प्रभु सिंह की यह दूसरी शादी थी। वह करीब 16 वर्षों से गांव डबवाली में अपने पति के साथ रह रही थी। प्रभु सिंह की पहली शादी से एक बेटा व एक बेटी हैं। परमजीत की कोई संतान नहीं थी।
तीन वर्ष पहले प्रभु सिंह की बेटी की मौत हो हो गई। उसके 22 वर्षीय पुत्र गुरनाम सिंह की शादी आठ माह पहले हुई थी। परमजीत के भतीजे जसकरण ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही परमजीत कौर के साथ मारपीट की जाती थी। जसकरण के अनुसार, परमजीत का पति मजदूरी करता है और नशे का आदी है।
विज्ञापन
परमजीत कौर ने कई बार मायके पक्ष के लोगों को अपने साथ होने वाली मारपीट के बारे में बताया था। जसकरण ने बताया कि मंगलवार रात उन्हें परमजीत कौर की मौत की सूचना मिली। परमजीत के भाई मंगल सिंह निवासी जैतो पंजाब ने आरोप लगाया कि उसकी बहन के शरीर पर चोट के निशान थे। इससे पता चलता है कि उसके साथ मारपीट की गई थी।
मंगल सिंह ने पति प्रभु सिंह व उसके बेटे गुरनाम सिंह पर हत्या का आरोप लगाया है। जांच अधिकारी अवतार सिंह ने बताया कि मायके पक्ष के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। फिलहाल, इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।