{"_id":"6a664c85527c36deb005c015","slug":"antyoday-fair-sirsa-news-c-128-1-svns1027-162090-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: अंत्योदय मेले में उमड़ी भीड़, सरकारी योजनाओं के लिए किए गए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: अंत्योदय मेले में उमड़ी भीड़, सरकारी योजनाओं के लिए किए गए आवेदन
Sun, 26 Jul 2026 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। लोगों को योजनाओं को लेकर आने वाली समस्याओं का समाधान करवाते हुए एडीसी। प्रवक्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना 2.0 के तहत बीडीपीओ कार्यालय में लगा पहला अंत्योदय मेला
फोटो-- 4,5
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। बीडीपीओ कार्यालय में रविवार को मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना 2.0 के तहत पहला अंत्योदय मेला आयोजित हुआ। इस मेले में 100 से अधिक पात्र परिवार पहुंचे। उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और मौके पर ही आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।
कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को स्वरोजगार से जोड़कर उनकी आय बढ़ाना है।
पात्र परिवार सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकते हैं। मेले के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुरुक्षेत्र के लाडवा से आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में बीडीपीओ हरीश कुमार, अध्यक्ष जसवंत सिंह, जिलाधिकारी धर्मेंद्र खोथ और उप प्रभागीय अधिकारी अमित पूनिया भी उपस्थित रहे।
विभागों के स्टॉल और पात्रता जांच
जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यवान ढिलोड ने बताया कि मेले में ग्रामीण विकास, महिला विकास निगम, पशुपालन एवं डेयरी सहित कई विभागों ने स्टॉल लगाए। हरियाणा कौशल विकास मिशन, रोजगार विभाग, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग और एमएसएमई भी इनमें शामिल थे। स्टॉलों पर अधिकारियों ने लाभार्थियों की पात्रता जांची और योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। पात्र लोगों के आवेदन मौके पर ही स्वीकार किए गए।
विज्ञापन
फोटो