{"_id":"697a4f8bf5cf9f0afe0a366f","slug":"bar-association-strike-sirsa-news-c-128-1-sir1004-152063-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: 6 दिन में 4677 केसों की सुनवाई प्रभावित, मिल रही तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: 6 दिन में 4677 केसों की सुनवाई प्रभावित, मिल रही तारीख
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 28 Jan 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष के हमलावर की गिरफ्तारी वकील हैं न्यायिक कार्य से विरत
आरोपी के भाई ने बार एसोसिएशन व पुलिस की कार्रवाई को बताया एकतरफा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सिरसा बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अधिवक्ता केवल कंबोज पर हुए हमले के आरोपी की अब तक गिरफ्तारी न होने के विरोध में बुधवार को भी बार एसोसिएशन ने अपना वर्क सस्पेंड जारी रखा। वर्क सस्पेंड के कारण पिछले छह दिनों में अदालतों में करीब 4677 केसों की सुनवाई प्रभावित हो चुकी है। वादियों को तारीख पर तारीख मिल रही है। बार एसोसिएशन के प्रधान अधिवक्ता गंगाराम ढाका का कहना है कि पुलिस आरोपी प्रमोद टांक को जब तक गिरफ्तार नहीं करती, तब तक वर्क सस्पेंड जारी रहेगा। इस दौरान कोई भी अधिवक्ता अदालतों में पेश नहीं होगा।
वहीं, आरोपी प्रमोद टांक के भाई डाॅ. बिजेंद्र सिंह टांक ने आरोप लगाते हुए सिरसा बार एसोसिएशन व पुलिस की ओर से इस मामले में की जा रही कार्रवाई को एकतरफा बताया। डाॅ. बिजेंद्र सिंह ने बुधवार को पत्रकारवार्ता कर बताया कि उनका भाई प्रमोद प्रेम नगर में मेडिकल स्टोर चलाता है, जोकि रजिस्टर्ड है। पड़ोस में ही अधिवक्ता केवल कंबोज रहते हैं। आरोप है कि केवल कंबोज उनके भाई से अक्सर दवाइयां ले जाते थे। 300 रुपये की उधारी उनके भाई प्रमोद को लेनी थी, जोकि करीब 6 माह से नहीं दे रहे थे। 17 जनवरी की शाम को केवल कंबोज उनके भाई के मेडिकल पर आए और आते ही अभद्र भाषा का प्रयोग कर हाथापाई की।
11 दिन बाद भी नहीं हुई गिरफ्तारी
उपाध्यक्ष केवल कंबोज ने बताया कि 17 जनवरी को शाम करीब सवा चार बजे उनके मोबाइल पर प्रमोद टांक की कॉल आई। प्रमोद टांक की प्रेम नगर में परचून की दुकान है, लेकिन व दवाइयां भी बेचता है। उसने उन्हें दुकान पर बुलाया। वह उसकी दुकान पर गए तो वो प्रमोद टांक दवा के 300 रुपये मांगने लगा। उन्होंने प्रमोद टांक से कहा कि किस बात के 300 रुपये, मैंने कोई दवा नहीं खरीदी, अगर खरीदी है तो उसका बिल दे दो। इसके बाद प्रमोद ने गुस्से में आकर गालियां दीं और बाद में लकड़ी की फट्टी से हमला कर दिया। इसके बाद उनके सिर व चेहरे से खून बहने लगा। इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी प्रमोद टांक पर प्राथमिकी दर्ज कर ली, लेकिन अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई।
Trending Videos