सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   campaign again start to catch monkies

Sirsa News: डबवाली शहर में बंदरों को पकड़ने का अभियान फिर से किया शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 20 Jan 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
campaign again start to catch monkies
डबवाली। पिंजरे में पकड़े गए बंदर। संवाद 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

डबवाली। शहर में लगातार बढ़ रहे बंदरों के उत्पात से आमजन को राहत दिलाने के उद्देश्य से डबवाली नगर परिषद ने एक बार फिर बंदरों को पकड़ने का विशेष अभियान शुरू किया है। सोमवार को यह कार्रवाई हुडा कॉलोनी, कोर्ट के आसपास के रिहायशी इलाकों में की गई। जहां लंबे समय से बंदरों की समस्या लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई थी।
स्थानीय निवासियों के अनुसार, बंदरों के झुंड आए दिन घरों में घुसकर घरेलू सामान को नुकसान पहुंचा रहे थे। कई मामलों में छतों पर सूख रहे कपड़े, बिजली के तार और पानी की टंकियों को भी नुकसान पहुंचाया। इसके अलावा, सड़कों और गलियों में बंदरों द्वारा राहगीरों पर झपटने की घटनाएं सामने आई थीं। इस कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं में भय का माहौल बना हुआ था। बच्चे व महिलाओं ने डर के मारे छतों पर जाना भी छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार-बार लोगों ने उठाई मांग : शहरवासियों ने बार-बार नगर परिषद को शिकायत दी कि बंदरों को पकड़ने का अभियान शुरू किया जाए। इसके बाद परिषद ने दोबारा अभियान चलाया है। नगर परिषद की विशेष टीम आवश्यक संसाधनों और आधुनिक उपकरणों के साथ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंची। टीम ने बंदरों को पकड़ने की कार्रवाई शुरू की और उन्हें सुरक्षित रूप से निर्धारित स्थान पर ले जाया गया। कार्रवाई को देखकर क्षेत्रवासियों ने नगर परिषद की पहल की सराहना की।
लोगों का कहना है कि यदि इस प्रकार का अभियान नियमित रूप से चलाया जाए तो शहर में बंदरों की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed