{"_id":"6987909aaf7738015c0d4c22","slug":"cdlu-cultural-team-grand-performance-sirsa-news-c-128-1-svns1027-152643-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सीडीएलयू की सांस्कृतिक टीम ने लहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सीडीएलयू की सांस्कृतिक टीम ने लहराया परचम
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 08 Feb 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। सीडीएलयू की विजेता टीम। विवि
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक टीम ने एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू) के तत्वावधान में आयोजित 39वें इंटर-यूनिवर्सिटी नॉर्थ-सेंट्रल ज़ोन यूथ फेस्टिवल ‘यूनिफेस्ट 2025-26’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया। यह महोत्सव महर्षि मारकंडेश्वर (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी), मुलाना में आयोजित हुआ। दो हजार प्रतिभागियों ने भाग लिया।
निदेशक युवा कल्याण डॉ. मंजू नेहरा ने बताया कि सीडीएलयू के विद्यार्थियों ने संगीत, नृत्य, रंगमंच और ललित कलाओं की विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने लोक ऑर्केस्ट्रा और वेस्टर्न ग्रुप सॉन्ग में प्रथम स्थान, लाइट वोकल (ग़ज़ल), फोक ट्राइबल डांस और पोस्टर मेकिंग में द्वितीय स्थान, जबकि ऑन-द-स्पॉट पेंटिंग और क्ले मॉडलिंग में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसके अलावा, पर्कशन (शास्त्रीय), थिएटर स्किट और मिमिक्री स्पर्धाओं में भी सराहनीय प्रस्तुति दी गई। समग्र रूप से विश्वविद्यालय को संगीत वर्ग में द्वितीय स्थान तथा ओवरऑल प्रतियोगिता में चौथा स्थान हासिल हुआ। नेतृत्व एमएम कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. गुरचरण दास, सहायक युवा कल्याण निदेशक राजेश छिकारा और डॉ. प्रीत कौर ने किया।
Trending Videos