{"_id":"6987915df946b45b5305d348","slug":"dodapost-smuggling-bu-couriar-sirsa-news-c-128-1-sir1004-152658-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: दिल्ली से कूरियर में मंगवाते थे डोडा पोस्त, कीर्ति नगर से करते थे सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: दिल्ली से कूरियर में मंगवाते थे डोडा पोस्त, कीर्ति नगर से करते थे सप्लाई
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 08 Feb 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। डोडा पोस्त के आरोपियों के साथ पुलिस। पुलिस
विज्ञापन
कार सवार दो युवकों को हरियाणा एनसीबी ने 28.750 किलोग्राम डोडा पोस्त के साथ किया गिरफ्तार
- पुलिस जांच में दो युवकों ने 40 किलो 550 ग्राम कूरियर से आई डोडा पोस्त पकड़ी
- कूरियर की नहीं होती है जांच, बड़े स्तर पर पहले भी आ चुकी है सप्लाई सामने
फोटो-- 11
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। कूरियर के माध्यम से डोडा पोस्त सप्लाई का मामला सामने आया है। कूरियर से डोडा पोस्त मंगवाने वाले दो युवकों को हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की सिरसा यूनिट ने 28.750 किलोग्राम डोडा चूरा पोस्त के साथ शनिवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी विवेक कुमार शांति नगर व संजय गर्ग कीर्ति नगर का रहने वाला है।
एनसीबी स्टाफ ने दोनों आरोपियों को शहर थाना पुलिस को प्राथमिकी दर्ज कर सौंप दिया था। पुलिस ने पूछताछ में आरोपियों से आने वाले कूरियर की जानकारी हासिल की। 40 किलो 550 ग्राम और डोडा पोस्त पुलिस ने दोनों आरोपियों से पकड़ी है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के आधार पर आरोपियों से दिल्ली से सप्लाई के नेटवर्क की जानकारी हासिल की जाएगी।
हरियाणा एनसीबी सिरसा यूनिट के इंचार्ज निरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सहायक उप निरीक्षक चानन राम अपनी टीम के साथ गश्त पड़ताल पर थे। उन्हें सूचना मिली कि कीर्ति नगर में दो युवक डोडा पोस्त सप्लाई का काम करते हैं। पुलिस की टीम ने सूचना के आधार पर रेकी कर टीम ने दो युवकों विवेक और संजय गर्ग को कार सहित कीर्ति नगर एरिया में काबू किया।
राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में कार की डिकी की तलाशी ली तो प्लास्टिक के तीन कट्टों में डोडा पोस्त बरामद हुई। जब तीनों का वजन करवाया गया तो कुल वजन 28.750 किलोग्राम आया। दोनों के खिलाफ शहर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
मकान मालिक व किरायेदार मिलकर चलाते थे धंधा
पुलिस के अनुसार, कार आरोपी विवेक कुमार के नाम पर थी। विवेक कुमार कीर्ति नगर में संजय गर्ग के मकान में किराये पर कमरा लेकर रहता था। दोनों मिलकर डोडा पोस्त सप्लाई का काम करते थे। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे कूरियर के माध्यम से दिल्ली से डोडा पोस्त मंगवाते थे। इससे पकड़े जाने का डर खत्म हो जाता था, क्योंकि कूरियर की कोई जांच नहीं होती है। वे लंबे समय से कूरियर का प्रयोग कर डोडा पोस्त मंगा रहे थे।
जांच में बरामद की 40 किलो 550 ग्राम डोडा पोस्त
दोनों आरोपियों से कीर्ति नगर चौकी इंचार्ज अशोक कुमार ने पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका एक कूरियर या पार्सल एजेंसी पर आया हुआ है। पार्सल में बड़े स्तर पर डोडा पोस्त मंगवाई गई है। पुलिस की टीम आरोपियों को अपने साथ लेकर गई तो कूरियर सर्विस से पार्सल बरामद हुआ। पार्सल का वजन करवाया गया तो उसमें 40 किलोग्राम 550 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुई। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
कूरियर में नहीं होती है जांच, इसी का उठाते हैं फायदा
कूरियर सर्विस और पार्सल सर्विस वालों की कोई जांच नहीं होती है। कराधान विभाग भी इनकी जांच नहीं करता है। यही कारण है कि बड़े स्तर पर कूरियर व पार्सल सर्विस को नशे की सप्लाई का जरिया बनाया हुआ है। आसानी से डोडा पोस्त, अफीम व हेरोइन तक सप्लाई की जा रही है। कूरियर में निजी वस्तुओं व कंपनी की पॉलिसी का हवाला देकर जांच नहीं की जाती है। वहीं, पार्सल सर्विस को भी जांचा नहीं जाता है। यही वजह है कि जिले में नशे की सप्लाई चेन को तोड़ने में पुलिस को भारी-भरकम परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार बसों से भी नशा सप्लाई करते हुए चालक व अन्य लोगों को पुलिस ने पकड़ा है।
Trending Videos
- पुलिस जांच में दो युवकों ने 40 किलो 550 ग्राम कूरियर से आई डोडा पोस्त पकड़ी
- कूरियर की नहीं होती है जांच, बड़े स्तर पर पहले भी आ चुकी है सप्लाई सामने
फोटो