सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   contractor broke road

Sirsa News: रामनगरिया में ठेकेदार ने तोड़ीं सड़कें, ईंटें बेच दीं, जेई बोले-प्राथमिकी दर्ज कराएंगे

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 19 Jan 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
contractor broke road
सिरसा। लोग आधी बनाई गली दिखाते हुए। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

सिरसा। नगर परिषद के दायरे में आने वाले रामनगरिया क्षेत्र में बड़े स्तर पर धांधली सामने आई हैं। एजेंसी ने बिना वर्कऑर्डर के चार से पांच गलियों की इंटरलॉकिंग टाइल्स उखाड़कर बेच दी हैं।
लोगों के विरोध के बाद मामला नगर परिषद प्रशासन के सामने आया और मौके पर जेई रमेश कुमार ने जाकर निरीक्षण रिपोर्ट सोमवार को तैयार की। वहीं, इस मामले में अब परिषद की ओर से ठेकेदार यानी फर्म के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जेई के मौका निरीक्षण करने के उपरांत एजेंसी ठेकेदार ने पुरानी टाइलों को पुन: लगाने की बात कही। लेकिन तब तक मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आ चुका था। ऐसे में अब इस मामले में विभागीय कार्रवाई शुरू हो गई है। प्राथमिकी के साथ ही एजेंसी को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। हैरानी की बात यह है कि ठेकेदार ने रामनगरिया क्षेत्र की गलियों से पुरानी टाइलें उखाड़कर उसी क्षेत्र के लोगों को प्रति टाइल 5 रुपये के हिसाब से बेच दी है। आरोप है कि ठेकेदार ने करीब 20 हजार इंटरलॉकिंग टाइलें बेची दीं।
वहीं, ठेकेदार ने मुख्य सड़क बनाने के बाद साथ लगती गली का निर्माण अधर में छोड़ दिया। बीते दिन ठेकेदार गली में लगाई आधी इंटरलॉकिंग टाइलें उखाड़ने के लिए पहुंच गया। ठेकेदार लोगों को कहने लगा कि उसके पास इन गलियों का टेंडर नहीं है। उसने गलत टाइल लगा दी। प्रेम सैनी व अन्य लोगों ने कहा कि जब आपके पास टेंडर ही नहीं था तो गलियां क्यों उखाड़ीं। अब ये लगी हुईं टाइलें नहीं हटाने देंगे या पुरानी टाइलें दोबारा लगाओ। ठेकेदार ने धमकी देते हुए कहा कि उन्हें टाइलें लेकर जाने से कोई नहीं रोक सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed