फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   dalbir patwar association pradhan

Sirsa News: दलबीर सिंह बिस्सू जिला पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के प्रधान बने

Fri, 10 Jul 2026 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 10 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
dalbir patwar association pradhan
सिरसा। नई कार्यकारिणी शपथ लेते हुए। एसोसिएशन
सिरसा की नई कार्यकारिणी गठित
विज्ञापन


फोटो -- 8
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिला पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन की शुक्रवार को पटवार भवन में बैठक हुई। इस बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने और कर्मचारियों के हितों की रक्षा पर चर्चा की।
नई कार्यकारिणी में दलबीर सिंह बिस्सू को जिला प्रधान चुना गया। गुरप्रीत सिंह कानूनगो वरिष्ठ उपप्रधान और अजय सिंह पटवारी उपप्रधान बने। बंशी लाल बिश्नोई महासचिव, रोहताश वर्मा प्रेस सचिव और सुरेंद्र सिंह कानूनगो कोषाध्यक्ष नियुक्त हुए। जसबीर पटवारी ऑडिटर, मनोज कुमार और सुनीता रानी सह सचिव तथा अशोक कुमार कानूनगो जिला प्रवक्ता बनाए गए।
विज्ञापन

नवनियुक्त प्रधान ने कहा
नवनियुक्त जिला प्रधान दलबीर सिंह बिस्सू ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन की एकजुटता बनाए रखी जाएगी। कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास होंगे। बिस्सू ने सभी सदस्यों से संगठन को मजबूत बनाने में सहयोग मांगा। इस अवसर पर कई वरिष्ठ सदस्य और पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed