फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   40 notice against invalid construction near air force station

Sirsa News: एयर फोर्स के सामने 40 अवैध निर्माणों पर डीटीपी की कार्रवाई, नोटिस जारी

Sat, 11 Jul 2026 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 11 Jul 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
40 notice against invalid construction near air force station
सिरसा। डबवाली रोड पर एयरफोर्स स्टेशन के सामने का अवैध कब्जा। संवाद
एक साल में बने अवैध भवन, मौजूदा समय में भी निर्माण जारी
विज्ञापन

राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा, बनता जा रहा है अवैध निर्माण
फोटो --- 26,27

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग ने एयर फोर्स स्टेशन के सामने और आसपास के क्षेत्रों में अवैध निर्माणों तथा अतिक्रमणों के खिलाफ शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने 40 अवैध निर्माणों और कब्जाधारियों को नोटिस जारी किए हैं। इन सभी को एक सप्ताह के भीतर अवैध कब्जा हटाने के आदेश दिए गए हैं। विभाग ने कहा है कि यदि निर्धारित समय सीमा में अवैध निर्माण नहीं हटाए गए तो जेसीबी से तोड़फोड़ की कार्रवाई की जाएगी।
एयर फोर्स स्टेशन के आसपास निर्माण के लिए एनओसी डीटीपी विभाग से लेनी होती है। यहां पर राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा हुआ मामला है तो डीटीपी विभाग भी बड़ी सोच-समझ कर अनुमति देता है। पिछले एक साल में बिना अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) के कई अवैध निर्माण तेजी से हुए हैं।
विज्ञापन

एयर फोर्स स्टेशन के सामने के दायरे में कई बहुमंजिली इमारतें भी बन गई हैं। इन अवैध निर्माणों के कारण क्षेत्र में कार बाजार बड़ी तेजी से बढ़े हैं। अहम बात यह है कि प्रशासन को शिकायतें मिलने के बाद भी पूर्व में इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

भवन एयरफोर्स स्टेशन के बिल्कुल सामने दो मंजिला भवन बनाना मना है। राष्ट्रीय सुरक्षा को देखते हुए बड़ी सावधानी इसको लेकर बरती जाती है। पिछले तीन माह में यहां पर दो भवन मालिकों ने प्रथम मंजिल का निर्माण किया है जबकि एक भवन मालिक द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा है।
इंडस्ट्री से लेकर स्कूल तक बना चुके हैं लोग
एयर फोर्स स्टेशन के आसपास के क्षेत्र में अवैध निर्माणों का जाल तेजी से फैला है। कई लोगों ने बिना किसी अनुमति के बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य किए हैं। इन निर्माणों में आवासीय और व्यावसायिक दोनों तरह की इमारतें शामिल हैं। इंडस्ट्री से लेकर स्कूल तक बनाए गए हैं। वहीं, गोशाला के नाम पर भी कब्जा लगातार जारी है। इतना ही नहीं, अब आलम यह हो गया है कि डबवाली पुल तक लगातार निर्माण कार्य चल रहा है।
दुकानों से लेकर कार बाजार के मालिकों तक को नोटिस लंबे समय से चल रहे इन अवैध निर्माणों पर प्रशासन की नजर अब पड़ी है। शिकायतें मिलने के बाद डीटीपी विभाग ने सक्रियता दिखाई है। विभाग ने एक विस्तृत सर्वे कराया, जिसमें 40 अवैध निर्माणों की पहचान की गई। इन निर्माणों में कई दुकानें, गोदाम और आवासीय इकाइयां शामिल हैं।


कोट्स
राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर एयर फोर्स स्टेशन के आसपास किसी भी तरह का अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमारी ओर से दुकानदारों व अवैध निर्माण करने वालों को नोटिस जारी किए गए हैं। किसी प्रकार का अतिक्रमण व अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
-कर्मबीर सिंह झाझडिया, डीटीपी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed