फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   water problem in kalyan nagar jam

Sirsa News: कल्याण नगर में पेयजल संकट से नाराज लोगों ने बेगू रोड पर लगाया जाम

Sat, 11 Jul 2026 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 11 Jul 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
water problem in kalyan nagar jam
सिरसा बेगू रोड पर प्रदशन करते हुए महिलाये
आधे घंटे बाद खुला रास्ता
विज्ञापन

फोटो - 29,30
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। कल्याण नगर के लोगों ने पेयजल संकट के विरोध में शुक्रवार को बेगू रोड पर करीब आधे घंटे तक जाम लगाया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। लंबे समय से इलाके में नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है।
जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों से बातचीत की। अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने जाम समाप्त कर दिया। यातायात बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन

राजेश कुमार, सुमित कुमार और रामकुमार सहित स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया है लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला है। पानी की कमी के कारण दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। लोगों को दूर-दराज से पानी लाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन की जिम्मेदारी
स्थानीय निवासियों ने कहा कि प्रशासन ट्यूबवेल के लिए जगह उपलब्ध कराने की बात करता है। घनी आबादी वाले क्षेत्र में आम लोगों के पास इसके लिए भूमि उपलब्ध नहीं है। ट्यूबवेल लगाने की व्यवस्था करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। इसका समाधान भी अधिकारियों को ही निकालना चाहिए। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द पेयजल समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे दोबारा आंदोलन करेंगे। उन्होंने प्रशासन से जल्द प्रभावी कदम उठाकर नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed