फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   darsh first in free style swimming

Sirsa News: 1500 मीटर फ्री स्टाइल तैराकी स्पर्धा में दर्श अव्वल

Sun, 26 Jul 2026 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 26 Jul 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
darsh first in free style swimming
चैंपियनशिप में भाग लेते ​खिलाड़ी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। एमएसजी भारतीय खेल गांव में शनिवार को सीबीएसई नॉर्थ जोन-2 बालक वर्ग स्विमिंग चैंपियनशिप का रंगारंग शुभारंभ हुआ। शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल ने इस चार दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन किया है। इसमें उत्तर भारत के 356 से अधिक सीबीएसई स्कूलों के करीब 1200 तैराक हिस्सा ले रहे हैं।
प्रतियोगिता का उद्घाटन स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष अनिल खत्री ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। वह हरियाणा स्विमिंग एसोसिएशन के महासचिव भी हैं।
विज्ञापन

चैंपियनशिप के पहले दिन अंडर-19 वर्ग की 1500 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा आकर्षण का केंद्र रही। फरीदाबाद के दर्श सिंह ने 18 मिनट 53 सेकंड 25 मिलीसेकंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

पठानकोट के विनायका महाजन ने 18 मिनट 53 सेकंड 59 मिली सेकंड के साथ रजत पदक हासिल किया। झज्जर के दिव्यांश कादियान तीसरे, पानीपत के अरमान राठी चौथे और लुधियाना के आर्यन मिश्रा पांचवें स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed