सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Doda post was being smuggled in a combine, two including the supplier were caught

Sirsa News: कंबाइन में छिपाकर ले जा रहे थे डोडा पोस्त, सप्लायर सहित दो काबू

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 10 Apr 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Doda post was being smuggled in a combine, two including the supplier were caught
विज्ञापन
सिरसा। सीआईए स्टाफ डबवाली ने कंबाइन मशीन में छिपाकर डोडा पोस्त की तस्करी का पर्दाफाश करते हुए मुख्य सप्लायर सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीआईए प्रभारी उप निरीक्षक राजपाल ने बताया कि 9 अप्रैल को एएसआई प्रीतम सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने गांव चौटाला स्थित भारत माला रोड पर नाकाबंदी कर रखी थी।
Trending Videos

इस दाैरान एक कंबाइन को रुकवाया। तलाशी के दाैरान कंबाइन की चालक की सीट के नीचे 10 किलो 215 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी रवि कुमार निवासी गांव खाने की ढाब जिला श्री मुक्तसर साहिब (पंजाब) को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि यह नशीला पदार्थ उसे अर्शदीप उर्फ अर्श निवासी गांव खाने की ढाब, श्री मुक्तसर साहिब ने सप्लाई किया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी अर्शदीप को भी गिरफ्तार कर लिया।
वहीं पुलिस ने गोबिंद निवासी गांव ढुढियावाली को 7.18 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा। एसपी दीपक सहारन ने बताया कि एवीटी पुलिस की टीम वीरवार को ढुढियावाली इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने युवक से 7.18 ग्राम हेरोइन बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed