सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Adopt modern techniques to control harmful pests, farmers, 75 percent subsidy on solar-powered AI traps

Sirsa News: हानिकारक कीटों पर नियंत्रण के लिए आधुनिक तकनीकों को अपनाएं किसान, सोलर पावर एआई ट्रैप्स पर 75 फीसदी अनुदान

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 10 Apr 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Adopt modern techniques to control harmful pests, farmers, 75 percent subsidy on solar-powered AI traps
विज्ञापन
सिरसा। फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले कीटों पर नियंत्रण के लिए उद्यान विभाग द्वारा किसानों को आधुनिक तकनीकों और उपकरणों पर 75 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जा रही है। विभाग की एकीकृत कीट प्रबंधन योजना के तहत किसानों को विभिन्न उपकरणों और तकनीकों का लाभ उठाने के लिए अनुदान प्रदान किया जा रहा है।
Trending Videos

जिला उद्यान अधिकारी दीन मोहम्मद ने जानकारी दी कि योजना के तहत सोलर पावर एलईडी लाइट ट्रैप (नॉन-आईसीएआर) पर 4,000 रुपये की लागत के मुकाबले 3,000 रुपये का अनुदान दिया जाएगा। आईसीएआर प्रकार के ट्रैप्स पर 8,400 रुपये की लागत में से 6,300 रुपये की सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अलावा सोलर पावर एआई ट्रैप्स पर भी 75 प्रतिशत की दर से अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फेरोमोन ट्रैप पर प्रति एकड़ 432 रुपये की लागत के मुकाबले 324 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। ल्यूअर टाइप वन और टू पर क्रमशः 800 रुपये और 1,760 रुपये प्रति एकड़ लागत के मुकाबले 600 रुपये और 1,320 रुपये की सहायता दी जाएगी। इसके अलावा स्टीकी ट्रैप पर प्रति एकड़ 384 रुपये की लागत पर 288 रुपये का अनुदान मिलेगा। सभी योजनाएं 4 एकड़ तक के क्षेत्रफल पर लागू होंगी।
दीन मोहम्मद ने किसानों से अपील की कि वे इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं ताकि रासायनिक कीटनाशकों पर निर्भरता कम हो सके और पर्यावरण अनुकूल तकनीकों को बढ़ावा मिल सके। इससे न केवल किसानों की लागत में कमी आएगी बल्कि फसल की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed