सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   electric sever barred

Sirsa News: बिजली निगम का सर्वर ठप, ऑनलाइन बिल भुगतान बाधित

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 24 Mar 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
electric sever barred
बिजली का बिल भरने के लिए लगी हुई लाइन। संवाद 
विज्ञापन
फोटो - 33
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। बिजली निगम का सर्वर ठप होने से मंगलवार को उपभोक्ताओं को लाइनों में लगकर अपना बिजली का बिल भरना पड़ा। सर्वर में अपडेशन के साथ9साथ अन्य तकनीकी दिक्कतों को दूर करने का कार्य किया जा रहा है। अधिकारियों की मानें तो इसी कारण दो से तीन दिनों तक उपभोक्ताओं को ऑनलाइन सुविधा नहीं मिल पाएगी।

विभाग की ओर से मैसेज व अन्य माध्यमों से उपभोक्ताओं को इसी जानकारी दे दी गई थी। इसी कारण मंगलवार को बिजली निगम के मुख्य कार्यालय व अन्य सब स्टेशनों पर बिल भरने वाले उपभोक्ताओं की लाइन देखने को मिली। 31 मार्च होने के चलते विभिन्न प्रकार की छूट का लाभ उठाने के लिए भी उपभोक्ता अपना बकाया भरने के लिए भी लाइनों में लगे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान दो तरह की लाइनें लगी नजर आईं। दो हजार रुपये से नीचे के बिल के भुगतान को लेकर अलग लाइन थी। उससे ऊपर के भुगतान के लिए अलग से लाइन की व्यवस्था की गई थी। पार्किंग शेड होने के कारण आमजन को धूप में खड़ा नहीं होना पड़ रहा था। वहां पर बैठने से लेकर पंखें की व्यवस्था प्रशासन की ओर से पहले ही की हुई थी। इसके चलते लोगों को परेशानी नहीं हुई।

एसडीओ रमेश कुमार ने बताया कि सर्वर में कुछ दिक्कत है। ऑनलाइन सिस्टम को अपडेट किया जा रहा है। इसके लिए काम जारी है। दो से तीन दिनों का समय लग सकता है। इसलिए उपभोक्ता कार्यालय में आकर कैश काउंटर पर बिजली बिल शाम 5 बजे तक जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed