सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   car was in house toll cut

Sirsa News: घर पर खड़ी थी कार, कट गया 75 रुपये टोल

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 24 Mar 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
car was in house toll cut
विज्ञापन
पीड़ित ने शिकायत भेजकर की जांच की मांग
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी


डबवाली। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की फास्टैग व्यवस्था और टोल प्लाजा के ऑटोमेटिक सिस्टम पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। डबवाली के एक निवासी की कार घर के अंदर खड़ी होने के बावजूद चौटाला टोल प्लाजा पर उसका टोल टैक्स काट लिया गया।

एकता नगरी निवासी राजकुमार ने बताया कि उनके पास कार है। 20 मार्च 2026 को वह डबवाली से बठिंडा किसी कार्यवश गए थे जिसका टोल पथराला प्लाजा पर कट गया था। हैरानी तब हुई जब 23 मार्च 2026 को उनके मोबाइल पर चौटाला टोल प्लाजा से 75 रुपये कटने का मैसेज आया जबकि उनकी कार घर पर खड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकुमार का कहना है कि इस संबंध में उन्होंने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय और एनएचएआई के संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर अपनी शिकायत भेजी है। मांग की है कि काटी गई राशि तुरंत उनके खाते में वापस की जाए और इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार व्यक्ति या सिस्टम की जवाबदेही तय की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed