सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   farmers protested against mustured not auction

Sirsa News: ऐलनाबाद में सरसों की बोली न होने पर फूटा गुस्सा, किसानों ने ट्रैक्टर लगाकर लगाया जाम

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 24 Mar 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
farmers protested against mustured not auction
पंचमुखी चौक पर ट्रैक्टर लगाकर सड़क जाम कर प्रदर्शन करते हुए किसान। संवाद
विज्ञापन
फोटो- 34
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
ऐलनाबाद। सरसों की फसल की बोली न होने से नाराज किसानों ने मंगलवार को पंचमुखी चौक पर ट्रैक्टर लगाकर सड़क जाम कर दी। किसानों ने जमकर नारेबाजी की। किसानों ने किसान एकता जिंदाबाद के नारे लगाए और प्रशासन के खिलाफ रोष जताया।

किसानों का आरोप है कि वे सुबह से अपनी सरसों की फसल ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर मंडी में बेचने पहुंचे थे लेकिन पूरे दिन न तो फसल की कोई बोली लगी और न ही कोई कर्मचारी या अधिकारी मौके पर मौजूद मिला। बार-बार शिकायत करने के बावजूद उनकी कहीं सुनवाई नहीं हुई। शाम तक कोई समाधान न मिलने पर गुस्साए किसानों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान प्रकाश मामेरा ने बताया कि आज किसान हर तरफ से परेशान है। आसपास के कई गांवों से किसान किराए पर ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मंडी में अपनी फसल बेचने पहुंचे लेकिन मार्केट कमेटी में न तो कोई कर्मचारी मिला और न ही अधिकारी। उन्होंने कहा कि किसान अब दोहरी मार झेलने को मजबूर हैं। एक तरफ फसल का उचित भाव नहीं मिल रहा तो दूसरी तरफ मंडी व्यवस्था भी चरमराई हुई है। व्यापारी इस स्थिति का फायदा उठाकर किसानों की फसल को औने-पौने दामों में खरीदने की कोशिश करते हैं।

किसानों का कहना है कि पिछले कई दिनों से सरसों के दाम संतोषजनक नहीं मिल रहे हैं। इससे वे आर्थिक संकट में हैं। ऐसे में मंडी में बोली न लगना उनकी परेशानी को और बढ़ा रहा है। शाम को जब मार्केट कमेटी के कर्मचारियों ने किसानों से बात की। फसल को बोली लगाकर खरीदने का आश्वासन दिया तो किसानों ने जाम खोल दिया।

इस विषय पर मार्केट कमेटी के सचिव बलराज बाना ने बताया कि वह चंडीगढ़ गए हुए हैं। पिछले काफी समय से आईडी नहीं खुल रही है। पहले एक लाइसेंस पर दो आईडी खुलती थी। अब एक ही आईडी खुल रही है। इससे किसानों की फसलों को खरीदने में व बोली में दिक्कत आ रही है। इसी समस्या के सिलसिले में आज चंडीगढ़ आया हुआ हूं ताकि किसानों के सामने आ रहीं समस्याओं का समाधान किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed