{"_id":"6acfb8d06f92caf46b0aa532","slug":"got-8500-worth-of-fuel-filled-at-krishna-filling-station-in-khairekan-driver-ran-away-without-paying-fir-filed-sirsa-news-c-128-1-sir1004-166758-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: खैरेकां स्थित कृष्णा फिलिंग स्टेशन से 8500 का तेल डलवाया, बिना भुगतान कार चालक भागा, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: खैरेकां स्थित कृष्णा फिलिंग स्टेशन से 8500 का तेल डलवाया, बिना भुगतान कार चालक भागा, प्राथमिकी दर्ज
Wed, 14 Oct 2026 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 14 Oct 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। पेट्रोल पंप पर 8500 रुपये का तेल भरवाकर चालक बिना भुगतान किए कार लेकर भाग गया। घटना गांव खैरेकां स्थित कृष्णा फिलिंग स्टेशन की है। पुलिस ने कर्मचारी की शिकायत पर सदर थाना में अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव पन्नीवाला मोटा निवासी सुनील कुमार ने पुलिस को बताया कि वह कृष्णा फिलिंग स्टेशन पर काम करता है। 13 अक्टूबर को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे एक सफेद रंग की कार पंप पर आई।
चालक ने एक हजार रुपये का पेट्रोल डलवाया। इसके अलावा कार में रखी दो कैनियों में 7500 रुपये का डीजल भरवाया। इसके बाद वह बिना रुपये दिए कार तेज गति से भगाकर ले गया। जांच अधिकारी रवि गर्ग ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही कार चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।