{"_id":"6acfb8fe9cacf6d490037efd","slug":"young-man-arrested-with-15975-pills-of-drugs-hidden-in-a-cardboard-box-sirsa-news-c-128-1-sir1004-166753-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: नशे की 15,975 गोलियाें के साथ युवक गिरफ्तार, गत्ते के बॉक्स में छिपा रखी थीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: नशे की 15,975 गोलियाें के साथ युवक गिरफ्तार, गत्ते के बॉक्स में छिपा रखी थीं
Wed, 14 Oct 2026 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 14 Oct 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा की टीम ने रानियां चुंगी क्षेत्र में पंकज निवासी रानियां रोड सिरसा को 15 हजार 975 नशीली गोलियों सहित काबू किया। पुलिस ने आरोपी और बरामद गोलियों को ड्रग्स इंस्पेक्टर सुनील कुमार के हवाले कर दिया।
एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी सब इंस्पेक्टर महावीर सिंह ने बताया कि बुधवार को टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस रानियां चुंगी स्थित पेट्रोल पंप वाली गली की तरफ जा रही थी। सामने से एक युवक हाथ में गत्ते का बॉक्स लेकर आता दिखाई दिया।
पुलिस की गाड़ी देखकर युवक ने भागने का प्रयास किया। उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर टीम ने उसे रोककर पूछताछ की तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद पुलिस ने ड्रग्स इंस्पेक्टर सुनील कुमार की मौजूदगी में गत्ते के बॉक्स की तलाशी ली तो 15 हजार 975 नशीली गोलियां बरामद हुईं।