सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Government lab for mustard testing closed, traders and farmers face increased trouble

Sirsa News: सरसों जांच की सरकारी लैब बंद, आढ़तियों और किसानों की बढ़ी मुसीबत

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 30 Mar 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
Government lab for mustard testing closed, traders and farmers face increased trouble
विज्ञापन
सिरसा। प्रदेश सरकार द्वारा लागू किए नए नियमों के तहत सिरसा मार्केट कमेटी ने सरसों टेस्टिंग की सरकारी लैब को बंद कर दिया है। इससे फसली सीजन में किसानों और आढ़तियों को नई मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। पहले यह लैब किसानों के लिए मुफ्त सेवा प्रदान करती थी लेकिन उन्हें निजी लैब का सहारा लेना पड़ रहा है जिससे न सिर्फ अतिरिक्त खर्च बढ़ा है बल्कि निजी लैब की रिपोर्ट मान्य भी नहीं होती।
Trending Videos

आढ़ती एसोसिएशन के पूर्व प्रधान मनोहर लाल मेहता, पूर्व सहसचिव महावीर शर्मा, आढ़ती सुशील कस्वां, सुशील रहेजा, और गुरजंट सिंह गिल ने सरकार के इस फैसले पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यह किसानों और आढ़तियों के लिए नाइंसाफी है। किसानों को पहले सरकारी लैब में बिना किसी शुल्क के सरसों की नमी की जांच करवाई जाती थी जो अब बंद हो जाने के कारण उन्हें निजी लैब का रुख करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा निजी लैब की रिपोर्ट पर आढ़तियों को भरोसा नहीं हो पा रहा है जिससे सरसों की खरीद में भी दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के चलते पहले से ही परेशान किसानों और आढ़तियों को अब और ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
सिरसा मार्केट कमेटी के सचिव वीरेंद्र मेहता ने बताया कि सरकारी लैब को दो साल पहले ही बंद किया जा चुका था लेकिन फिर भी ऑफलाइन तरीके से उसे चलाया जा रहा था। अब कंपनी ने ऑफलाइन लैब को बंद कर दिया है। सचिव ने आश्वासन दिया कि मार्केटिंग बोर्ड को लैब को फिर से चालू करने के लिए पत्र लिखा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed