{"_id":"69caadd5a4777bce7208e98e","slug":"bike-collided-with-a-tractor-trolley-in-ranian-71-year-old-elderly-man-dies-sirsa-news-c-21-1-hsr1007-840180-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: रानियां में ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई बाइक, 71 वर्षीय बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: रानियां में ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई बाइक, 71 वर्षीय बुजुर्ग की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 30 Mar 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रानियां। रानियां से बालासर मार्ग पर सोमवार रात करीब साढ़े 8 बजे एक दुखद सड़क दुर्घटना में 71 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। घटना में मोटरसाइकिल चालक ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गया। मृतक की पहचान गुरदीप सिंह (71) पुत्र शेर सिंह निवासी फिरोजाबाद के रूप में हुई है।
हनुमानगढ़ के गांव सारणी निवासी जोगिंदर सिंह अपने ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ रानियां से बालासर की ओर जा रहे थे। खुराना पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर चालक ने पेशाब करने के लिए ट्रॉली को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और खुद नीचे उतर गया। इसी दौरान, तेज रफ्तार से आ रही एक मोटरसाइकिल ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही रानियां पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिरसा के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया। पुलिस ने मृतक के परिवार को घटना की जानकारी दे दी है और ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मृतक के परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस थाना प्रभारी गुरनविंदर सिंह ने कहा कि ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है और जांच जारी है।
Trending Videos