{"_id":"69dbe501c57df19291005def","slug":"havoc-in-park-allotment-sirsa-news-c-128-1-svns1027-156460-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: पार्कों के ड्राॅ के नाम पर ‘बंदरबांट’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: पार्कों के ड्राॅ के नाम पर ‘बंदरबांट’
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
पार्क की फ़ाइल फोटो
विज्ञापन
- सूची जारी हुए तो कई चौंकाने वाले तथ्य आए सामने
- शहरी स्थानीय निकाय विभाग के नियमों को किया गया दरकिनार
फोटो--
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर के 52 सार्वजनिक पार्कों और ग्रीन बेल्ट को ड्रॉ के माध्यम से आवंटन करने की नगर परिषद की कार्यप्रणाली विवादों में घिरती नजर आ रही है। विभिन्न संस्थाओं को शहरी स्थानीय निकाय विभाग के मानकों को दरकिनार करने पर पार्क सौंपे जाने से शहरवासियों व संस्थाओं में नाराजगी है।
नगर परिषद की ओर से जारी की गई सूची के अनुसार नगर परिषद ने योग संस्थाओं से लेकर भोजन वितरण करने वाली संस्थाओं तक को पार्कों की देखरेख की जिम्मेदारी सौंप दी है। महिला विकास और महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप्स को भी पार्कों का प्रबंधन दिया गया है। इन संस्थाओं को अब पार्कों की देखभाल और रख-रखाव की जिम्मेदारी निभानी होगी। योग संस्था का संविधान इसकी अनुमति नहीं देता है।
पार्क गोद दिए स्वरोजगार वाली संस्थाओं को
वहीं, महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप का महिला उत्थान की दिशा में काम करना होता है। उन्हें पार्क गोद दिए जाना एक बड़ा सवाल खड़ा करता है क्योंकि वे स्वरोजगार के लिए बनाई गई संस्थाएं होती हैं। पार्क गोद लेना उसकी देखभाल करना सामाजिक कार्य है। इसे आय का साधन नहीं माना जा सकता है।
महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप को पार्क गोद देना स्वरोजगार नहीं है क्योंकि पार्क गोद लेना कमाई का साधन नहीं है। यही कारण है कि महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप को पार्क गोद देने से विभाग की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई है। आरोप लगाए जा रहे हैं कि कुछ भाजपा नेत्रियों और धार्मिक संस्थाओं को विशेष प्राथमिकता दी गई है। इस कारण नगर परिषद पिछली बार भी विवादों में रही थी।
फूड और वेजिटेबल प्रोडक्शन वाली एजेंसी को दी ग्रीन बेल्ट
भले ही नगर परिषद ने ड्रॉ के माध्यम से पार्क दिए हैं। इसके बाद भी हैरानी वाली चीजें सामने आ रही हैं। फूड और वेजिटेबल प्रोडक्शन से जुड़ीं संस्थाओं को भी ग्रीन बेल्ट आवंटित कर दी गई। नियमानुसार, मैन्युफैक्चरिंग यूनिट वाली कंपनी को ग्रीन बेल्ट गोद नहीं दी जा सकती है।
इस प्रकार है संस्थाओं को दिए गए पार्क व ग्रीन बेल्ट का आवंटन
1 . संस्था का नाम - अन्नपूर्णा चैरिटेबल ट्रस्ट
कुल पार्क - 3
पार्क का नाम - ट्रैफिक पार्क, मकान नंबर-47 के सामने पार्क, सेक्टर 20 भाग दो, मकान नंबर 132, 129 के पास, सेक्टर 20 भाग दो
2 संस्था का नाम - आदर्श फाउंडेशन
कुल पार्क - 2
पार्क का नाम - चौधरी देवीलाल पार्क चौटाला हाउस, ब्लॉक एक मकान नंबर 106, 112
4.संस्था का नाम - गुरुकृपा वेलफेयर ट्रस्ट
कुल पार्क - 3
पार्क का नाम - विवेकानंद पार्क, इंडस्टि्रयल हाउस नंबर 15, 26, जेल ग्राउंड, टेलीफोन पार्क के पीछे
5.संस्था का नाम - खैरपुर रेजीडेंस वेलफेयर एसोसिएशन
कुल पार्क - 2
पार्क का नाम - वंडर पार्क-शिव त्रिवेणी पार्क
6.संस्था का नाम - मां बगला तारा महाकाल शक्ति पीठम चैरिटेबल ट्रस्ट
कुल पार्क - 2
पार्क का नाम - मॉडर्न पार्क इनकम टैक्स ऑफिस, सेक्टर 20 पार्ट दो 233
7.संस्था का नाम - महात्मा बुद्ध योग संस्थान
कुल पार्क - 3
पार्क का नाम - अमर गार्डन सेक्टर 20 पार्ट वन, सेक्टर 20 डिस्पेंसरी के सामने पार्क, राजीव गांधी पार्क
8 .संस्था का नाम - नन्ही वेलफेयर ट्रस्ट
कुल पार्क - 2
पार्क का नाम - सेक्टर 20 पार्ट टू और ब्लॉक ए
9 .संस्था का नाम - पायल सेल्फ हेल्प ग्रुप

10 .संस्था का नाम - प्रतिभा वेलफेयर सोसायटी
कुल पार्क - 2
पार्क का नाम - मारुति पार्क 3, सेक्टर 20 पार्ट वन
11- संस्था का नाम - श्री सतगुरु प्रताप सिंह जी मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट
कुल पार्क - 3
पार्क का नाम - बट्टा जी पार्क, सेक्टर 20 पार्ट टू और पार्ट वन
12- संस्था का नाम - श्री सती दादी सर्व मानव कल्याण
कुल पार्क - 2
पार्क का नाम - शिवाजी पार्क व मारुति पार्क वन
13. संस्था का नाम - सिरसा साक्षी सहकारी फल एवं सब्जी उत्पादन और विपणन महिला समिति
कुल पार्क व ग्रीन बेल्ट - 3
पार्क व ग्रीन बेल्ट का नाम - अग्रवाल ग्रीन बेल्ट जनता भवन, सेक्टर 20 पार्ट दो दो पार्क ।
14- संस्था का नाम - विमल महिला व्यापक बहुउद्देशीय गतिविधि समिति
कुल पार्क - 1
पार्क व ग्रीन बेल्ट का नाम - रोज पार्क।
कोटस
ड्रॉ के अनुसार पार्कों को गोद दिया गया है। यदि कोई संस्था गोद देने के नियमों पर खरा नहीं उतरती है तो उसकी जांच करवाई जाएगी।
-वीर शांति स्वरूप, चेयरमैन, नगर परिषद
Trending Videos
- शहरी स्थानीय निकाय विभाग के नियमों को किया गया दरकिनार
फोटो