सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   inspected jail

Sirsa News: 55 पुलिसकर्मियों ने 2 घंटे जेल का चप्पा-चप्पा खंगाला

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 24 Mar 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
inspected jail
विज्ञापन
कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ
Trending Videos



संवाद न्यूज एजेंसी

सिरसा। बरनाला रोड स्थित जिला जेल में मंगलवार सुबह पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। डीएसपी संजीव बलहारा के नेतृत्व में 55 पुलिस कर्मचारियों ने चार टीमों में विभाजित होकर पूरे जेल परिसर की गहन तलाशी ली।


अभियान सुबह करीब सवा 9 बजे शुरू हुआ। इससे पहले सिविल लाइन, सदर, शहर और महिला थाना सहित पुलिस लाइन से कर्मचारियों को बुलाया गया। इसके बाद सभी पुलिसकर्मी जेल पहुंचे और सुनियोजित तरीके से तलाशी अभियान शुरू किया। करीब दो घंटे तक चले इस अभियान के दौरान जेल की सभी बैरकों, लंगर हाल, फैक्टरी, अस्पताल और परिसर की बारीकी से जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तलाशी के दौरान बंदियों को उनकी बैरकों में ही शिफ्ट रखा गया ताकि जांच में कोई बाधा न आए। महिला पुलिसकर्मियों ने महिला बंदियों की बैरकों की अलग से जांच की। तलाशी के बावजूद जेल परिसर से कोई भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ। सवा 11 बजे सर्च अभियान संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed