फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   kumhar society honoured talents

Sirsa News: महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती पर कुम्हार समाज ने लिया शिक्षा और एकता का संकल्प

Sun, 26 Jul 2026 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 26 Jul 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
kumhar society honoured talents
सिरसा। दक्ष प्रजापति के पदा​धिकारियों को सम्मानित करते हुए। संस्था। 
- जिला कुम्हार सभा सिरसा ने किया भव्य समारोह का आयोजन, समाज की प्रतिभाओं को किया सम्मानित
विज्ञापन

फोटो -- 18

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिला कुम्हार सभा ने रविवार को महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कुम्हार सभा के प्रधान कुम्भा राम सिंहमार ने की। इस अवसर पर समाज ने शिक्षा और एकता का संकल्प लिया।
समारोह का शुभारंभ महाराजा दक्ष प्रजापति के चित्र पर पुष्पांजलि और माल्यार्पण से हुआ। गणमान्य लोगों ने उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। वक्ताओं ने शिक्षा, संस्कार और संगठन को समाज की मजबूती का आधार बताया।
विज्ञापन

अशोक वर्मा, गुरुदेव सिंह राही, सुरेंद्र आर्य, जीत सिंह जालंधरा और प्रो. रामचंद्र लिम्बा ने मुख्य वक्ता के रूप में विचार व्यक्त किए। उन्होंने महाराजा दक्ष प्रजापति के जीवन से कर्तव्य, अनुशासन और एकजुटता की प्रेरणा मिलने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ताओं ने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने और युवाओं को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। सामाजिक एकता को मजबूत करने का भी आह्वान किया गया।

समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों का सम्मान
समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। जसवंत घोड़ेला और नत्थू राम को सरपंच एसोसिएशन रानियां एवं ऐलनाबाद का प्रधान नियुक्त होने पर स्मृति चिह्न भेंट किए गए। प्राचार्य रामचंद्र नोखवाल ने कार्यक्रम का प्रभावशाली मंच संचालन किया। आयोजन में पृथ्वीराज मलेठिया, बृजमोहन गेदर, सतपाल सिंहमार, विनोद रेवाड़िया और चानन राम नुहियांवाली सहित अनेक समाजसेवियों का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed