फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   minor kidnapped

Sirsa News: फरवाई के पास 17 वर्षीय नाबालिग का अपहरण, 7 घंटे बाद फतेहाबाद में मिला

Fri, 14 Aug 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 14 Aug 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
minor kidnapped
गाड़ी सवार होकर आए थे पांच युवक, पिस्तौल दिखाकर किया अगवा, दोस्त से की मारपीट
विज्ञापन



गांव से अपने दोस्त के साथ कपड़े खरीदने सिरसा जा रहा था नाबालिग

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। गांव फरवाई खुर्द के पास सिरसा रोड पर गाड़ी सवार पांच अज्ञात युवकों ने बाइक सवार 17 वर्षीय नाबालिग का अपहरण कर लिया। आरोपियों ने उसके दोस्त के साथ मारपीट की और मौके से भाग निकले।
घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस ने तुरंत नाबालिग की तलाश शुरू की। करीब सात घंटे बाद रात 12 बजे पुलिस ने फतेहाबाद जिले के गांव भूतन के पास सड़क किनारे से नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया। आरोपी उसे सड़क के किनारे छोड़कर भाग गए थे।
विज्ञापन

गांव फरवाई खुर्द निवासी रतनलाल ने बताया कि उनका 17 वर्षीय बेटा कर्ण 12 अगस्त की शाम करीब पांच बजे अपने दोस्त प्रभजोत निवासी गांव फरवाई के साथ बाइक पर कपड़े खरीदने के लिए सिरसा जा रहा था। गांव से कुछ दूरी पर सिरसा रोड पर काले रंग की एक गाड़ी उनकी बाइक के आगे रुकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक रुकते ही गाड़ी में सवार पांच युवकों ने कर्ण को जबरन अपनी गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद उन्होंने उसके दोस्त प्रभजोत के साथ मारपीट की और वहां से भाग निकले। प्रभजोत ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी कर्ण के परिजनों को दी। इसके बाद रतनलाल ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने तुरंत जिले के साथ आसपास के क्षेत्रों में नाकेबंदी कर नाबालिग की तलाश शुरू कर दी। रात करीब 12 बजे फतेहाबाद के गांव भूतन के पास पुलिस को कर्ण सड़क किनारे के मिला।

रतनलाल का आरोप है कि अपहरण के बाद युवकों ने गाड़ी में कर्ण के साथ मारपीट की और उसे जबरन गांजा पिलाया। युवकों के पास पिस्तौल भी थी।
इस संबंध में जांच अधिकारी इंस्पेक्टर सीमा सोढ़ी ने बताया कि नाबालिग के पिता की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। नाबालिग के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज करवाए गए हैं। अज्ञात युवकों की पहचान कर जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed