{"_id":"6a7e1c4c274b0458c405db3d","slug":"patanjali-yog-parivar-celebrated-teej-sirsa-news-c-128-1-svns1027-163177-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: पतंजलि योग परिवार ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: पतंजलि योग परिवार ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज महोत्सव
Fri, 14 Aug 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
हरियाणाली तीज पर सनातन धर्मशाला में तीज के विशेष कार्यक्रम में झूला झूलते हुए महिलाएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- महिलाओं ने झूला झूलकर मनाई तीज
फोटो - 18,19
संवाद न्यूज एजेंसी
ऐलनाबाद। पतंजलि योग परिवार ऐलनाबाद ने हरियाली तीज महोत्सव वीरवार को हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ सनातन धर्मशाला में संचालित नियमित योग कक्षा से हुआ।
मुख्य योग शिक्षक हेमराज सपरा ने योग एवं प्राणायाम का अभ्यास करवाया तथा साधकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। योग सत्र के बाद सभी साधक चौधरी देवीलाल पार्क पहुंचे। वहां सावन की हरियाली के बीच पारंपरिक झूलों, लोकगीतों और नृत्य के साथ उत्सव मनाया गया।
महिलाओं ने उत्साहपूर्वक झूले-झूले और तीज के गीत गाए। इस अवसर पर संगठन मंत्री डॉ. राजगोपाल बेनीवाल, मीडिया प्रभारी नवशेर सिंह, छिंद्र कौर, गीता बेनीवाल सहित अन्य योग साधक मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया गया और भारतीय संस्कृति व योग परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया गया।
विज्ञापन
तीज का महत्व
मुख्य योग शिक्षक हेमराज सपरा ने कहा कि हरियाली तीज प्रकृति, संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का संगम है। सावन मास का विशेष धार्मिक महत्व है। महिला तहसील प्रभारी गीता बेनीवाल ने इसे महिलाओं की आस्था और परिवार के प्रति समर्पण का प्रतीक बताया। ग्रामीण प्रभारी छिंद्र कौर ने धार्मिक मान्यताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का पुनर्मिलन हुआ था। यह पर्व प्रेम, विश्वास और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है।