{"_id":"6a7e1bb88792f7de9b0d835a","slug":"roadways-workers-protested-sirsa-news-c-128-1-svns1027-163173-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: मांगों के समर्थन में रोडवेज कर्मचारियों ने दो घंटे किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: मांगों के समर्थन में रोडवेज कर्मचारियों ने दो घंटे किया प्रदर्शन
Fri, 14 Aug 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। रोडवेज डिपो में प्रदर्शन करते हुए रोडवेज कर्मचारी । यूनियन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
5 सितंबर को राज्यव्यापी हड़ताल की चेतावनी, परिवहन मंत्री पर वादाखिलाफी का आरोप
फोटो-- 14,15
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा ने वीरवार को सिरसा डिपो में दो घंटे का विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने महाप्रबंधक को परिवहन मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने परिवहन मंत्री पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया।
मोर्चे के सदस्यों ने कहा कि परिवहन मंत्री ने कर्मचारियों से किए वादे पूरे नहीं किए। 25 जुलाई को मंत्री ने आवास घेराव के दौरान ज्ञापन लिया था। उन्होंने 15 दिन में बैठक बुलाने का आश्वासन दिया था। तय समय बीतने के बाद भी कोई पत्र जारी नहीं हुआ। इससे कर्मचारियों में रोष है।
सदस्यों ने कहा कि 13 अगस्त को भी प्रदेश के सभी रोडवेज डिपो में दो घंटे का प्रदर्शन हुआ था। मोर्चा ने चेतावनी दी कि मांगों का समाधान न होने पर 5 सितंबर को राज्यव्यापी हड़ताल होगी। सिरसा डिपो के सांझा मोर्चा ने 22 अगस्त को सभी 12 यूनियनों को चोपटा बस स्टैंड पर एक मंच पर आने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
प्रमुख मांगें
कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में हजारों खाली पदों पर भर्ती शामिल है। परिचालकों और चालकों का वेतनमान बढ़ाना, लिपिकों को तीन वेतन वृद्धि तथा जोखिम भत्ता देना भी है। वर्ष 2016 के चालकों और 2018 के कार्यशाला कर्मचारियों को पक्का करने की मांग है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों को भी पक्का करने तथा इलेक्ट्रिक बसों की ठेका व्यवस्था समाप्त करने की मांग रखी गई।
विज्ञापन
फोटो