Haryana: सात महीने के बेटे के साथ मां ने नहर में लगाई छलांग, ग्रामीणों ने बचाया; बच्चे की मौत
ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को नहर से सुरक्षित बाहर निकाल लिया लेकिन उसका सात महीना का बच्चा डूब गया। महिला ने घरेलू कलह के चलते ये कदम उठाया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिरसा में कालांवाली के गांव माखा में घरेलू कलह के चलते रविवार दोपहर एक महिला ने अपने सात महीने के बेटे के साथ भाखड़ा नहर में छलांग दी। महिला को ग्रामीणों ने बचा लिया लेकिन बच्चे की नहर में डूबने से मौत हो गई। दो घंटे से ज्यादा समय तक गोताखोरों व ग्रामीणों की तलाश के बाद बच्चे का शव मिला है।
महिला को ग्रामीणों ने बचाया, बच्चा डूबा ग्रामीणों ने बताया के महिला मनजिंद्र कौर पत्नी हरदेव सिंह गांव खोखर की रहने वाली है। मनजिंदर कौर ने अपने सात महीने के बेटे जपनूर के साथ भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी। घटना के बाद गांववासियों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को नहर से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
हालांकि, महिला का सात महीने का बच्चा नहर के तेज बहाव में बह गया जिसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई। कड़ी मशक्कत के बाद शव को खोज निकाला गया। बताया जा रहा है कि महिला को चार लड़कियों के बाद बेटा हुआ था। चार लड़कियों में से एक की मौत हो चुकी है जबकि एक लड़की अपने नाना के पास रहती है।
घरेलू कलह के चलते नहर में लगाई छलांग
बताया जा रहा है कि महिला ने घरेलू कलह के चलते यह कदम उठाया। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घटना से संबंधित जानकारी जुटाई। वहीं, ग्रामीणों और पुलिस की टीमों ने बच्चे के शव की तलाश शुरू कर दी।
थाना प्रभारी कालांवाली देवीलाल ने बताया कि नहर से बच्चे का शव बरामद हो गया है। उसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। शव का पोस्टमॉर्टम सोमवार को करवाया जाएगा। मृतक के परिजन आ गए हैं। उनके बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।