{"_id":"69823714b79e54e20d0efa72","slug":"norcotics-smuggler-property-attached-sirsa-news-c-128-1-sir1002-152410-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: नशा तस्कर की 64 लाख रुपये की प्रॉपर्टी की फ्रीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: नशा तस्कर की 64 लाख रुपये की प्रॉपर्टी की फ्रीज
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 03 Feb 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना कालांवाली में एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज की गई थी प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी
कालांवाली। नशा विरोधी अभियान के तहत डबवाली पुलिस ने आरोपी चरणजीत सिंह उर्फ चन्ना निवासी जगमालवाली जिला सिरसा की नशा तस्करी से अर्जित लगभग 64 लाख रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति को मंगलवार को फ्रीज किया।
डीएसपी संदीप धनखड़ ने बताया कि 24 दिसंबर 2023 को थाना कालांवाली में एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले में सीआईए स्टाफ कालांवाली ने 402 ग्राम हेरोइन सहित आरोपी चरणजीत सिंह उर्फ चन्ना व उसके साथी गुरजीत सिंह निवासी घुकांवाली जिला सिरसा को कार सहित गांव हस्सू से काबू किया था। आरोपी वर्तमान में राजगढ़ (राज.) में न्यायिक हिरासत में बंद है। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत 8 मामले दर्ज हैं । इसमें 7 थाना कालांवाली व एक तारानगर, चुरू, राजस्थान में दर्ज है। अभियोगों में से 6 न्यायालय में विचाराधीन हैं। आरोपी आदतन नशा तस्कर है।
डीएसपी ने बताया कि जांच के दौरान थाना कालांवाली व प्रॉपर्टी अटैचमेंट सेल, पुलिस जिला डबवाली द्वारा एनडीपीएस अधिनियम की धारा-68-एफ के तहत आरोपी की आय और संपत्तियों की जांच की गई। जांच में स्पष्ट हुआ कि आरोपी की संपत्तियां उसकी वैध आय से कई गुना अधिक और पूरी तरह अवैध है।
इसके बाद थाना कालांवाली द्वारा अवैध संपत्ति को फ्रीज करने के लिए रिपोर्ट तैयार कर 7 जनवरी 202 को को पेश की गई। इसके तहत सक्षम प्राधिकारी, एसएफएमए (नई दिल्ली) द्वारा 2 फरवरी को फ्रीजिंग ऑर्डर जारी किया गया।
आरोपी की ये संपत्ति की गईं अटैच
गांव जगमालवाली स्थित पक्का मकान व भूमि (08 कनाल), कार व ट्रैक्टर, स्कूटी 10 लाख रुपये की कीमत के जेवरात, जिनकी कुल कीमत 64 लाख रुपये के आसपास है।
दिसंबर में इन आरोपियों की भी हो चुकी है प्रॉपर्टी अटैच
दिसंबर माह में आरोपी पलमिंदर सिंह उर्फ पलविन्दर सिंह निवासी देसूजोधा जिला सिरसा का आवासीय मकान, जमीन व कार। इकबाल सिंह निवासी देसूजोधा का ट्रैक्टर। जसविंदर सिंह निवासी देसूजोधा व सुरेंद्र निवासी देसूजोधा व हरगोविंद निवासी देसू जोधा की कार अटैच की गई थी।
Trending Videos