सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Now municipal councils and municipalities will create their own websites

Sirsa News: अब नगर परिषद व पालिकाएं खुद बनाएंगी अपनी वेबसाइट

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 29 Mar 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Now municipal councils and municipalities will create their own websites
विज्ञापन
सिरसा। शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने नगर परिषदों और पालिकाओं को अब अपनी-अपनी वेबसाइट स्वयं तैयार करने और संचालित करने की जिम्मेदारी सौंप दी है। विभाग ने इसके लिए औपचारिक आदेश जारी कर दिए हैं।
Trending Videos

अब से प्रत्येक नगर निकाय अपनी जरूरतों और क्षेत्रीय प्राथमिकताओं के अनुसार अपनी वेबसाइट विकसित करेगा। इसके लिए गूगल स्पेस खरीदने, डोमेन रजिस्ट्रेशन और सालाना मेंटेनेंस के खर्चों की व्यवस्था भी स्थानीय स्तर पर की जाएगी। इस बदलाव से न केवल वेबसाइट का संचालन अधिक प्रभावी होगा बल्कि तकनीकी समस्याओं का समाधान भी तेजी से किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले मुख्यालय पर होता था वेबसाइट का संचालन : पिछले चार वर्षों से नगर निकायों की वेबसाइट का संचालन मुख्यालय स्तर पर किया जाता था, जिससे डाटा अपडेट में देरी, सर्वर पर अधिक लोड और बढ़ते खर्च जैसी तकनीकी दिक्कतें सामने आईं। इसके चलते मुख्यालय ने यह निर्णय लिया है कि अब नगर निकायों को अपनी वेबसाइट खुद संचालित करने का अधिकार मिलेगा।
नागरिक सेवाओं और सूचनाओं को होगा आसान अपडेट : नए आदेश के तहत अब हर नगर निकाय को अपनी वेबसाइट को नियमित रूप से अपडेट रखने की जिम्मेदारी दी गई है। वेबसाइट पर नागरिक सेवाओं, कर संबंधी जानकारी, विकास कार्यों, सार्वजनिक सूचनाओं और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों को आसानी से अपलोड किया जाएगा। जिला नगर आयुक्त कार्यालय इस प्रक्रिया को निर्धारित कर रहा है और अधिकारियों से तकनीकी बदलाव पर एक सप्ताह के भीतर राय मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed