सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   para 41 cross

Sirsa News: दोपहर में लू के थपेड़ों ने झुलसाया, पारा पहुंचा 41 डिग्री के पार

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 21 Apr 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
para 41 cross
धूप से बचने के लिए सिर व चेहरे को ढककर जाती स्कूटी सवार युवती।
विज्ञापन
घर से बाहर निकलते ही झेलने पड़े लू के थपेड़े, सप्ताह के अंत तक 44 डिग्री पहुंच सकता है अधिकतम तापमान
Trending Videos


गर्मी से इंसान ही नहीं, पशु भी हो रहे हैं बेहाल, पशुपालक दिन में दो से तीन बार पिला रहे पानी




फोटो
17,19,20 व 21

संवाद न्यूज एजेंसी

सिरसा। जिले में झुलसा देने वाली गर्मी पड़नी शुरू हो चुकी है। सोमवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इस कारण दोपहर के समय लोग घरों से निकलने से बचते रहे। दोपहर में सड़कें सुनसान नजर आईं। बाहर निकलने वाले धूप से बचने के लिए खुद को पूरी तरह ढककर निकले।
मौसम विभाग के अनुसार, 41 डिग्री तापमान मई माह में होता है लेकिन इस बार अप्रैल के तीसरे सप्ताह में ही अधिकतम तापमान 41 डिग्री के पार हो गया है। 21 अप्रैल को तापमान 23 व सप्ताह के अंत तक 44 डिग्री तक पहुंचे की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मी का असर सिर्फ इंसानों पर ही नहीं बल्कि पशुओं पर भी है। गर्मी के कारण पशु भी बेहाल हैं। अधिक गर्मी से पशु तनाव में आ जाते हैं। दुधारू पशुओं में दूध कम होने लगता है। शारीरिक तापमान में वृद्धि होने पर पशु हांफने लगता है। उसके शरीर में आवश्यक तत्वों की कमी भी हो जाती है। इसलिए पशुपालक पशुओं को गर्मी से बचाने के लिए दिन में दो से तीन बार पानी पिला रहे हैं।
पशु चिकित्सक डॉ. सुखविंदर सिंह का कहना है कि पशुपालक गर्मी को देखते हुए पशुओं को दिन में कम से कम 5-6 बार पानी पिलाएं। पशुओं को टिन की छत के नीचे न बैठाएं और उनसे ज्यादा काम न लें। इसके अलावा, नियमित रूप से पशुओं को खनिज मिश्रण दें।



पर्याप्त मात्रा में सेवन करें
-----------------------------------
गर्मी को देखते हुए चिकित्सक लोगों को सलाह दे रहे हैं कि वे घर से निकलते समय ताजा भोजन व पानी का पर्याप्त मात्रा में सेवन करें। शरीर को तौलिया या गमछा से जरूर ढक कर रखें। इसके अलावा हल्के रंग के कपड़ों का उपयोग करें,क्योंकि हल्के रंग आंखों को ठंडक पहुंचाते हैं।

गर्मी को देखते हुए शहर में तरबूज की मांग बढ़ गई है। हर मार्ग पर सड़क किनारे तंबू लगाकर तरबूज बेचने वाले बैठे हैं। पिछले सप्ताह तरबूज का रेट 25 रुपये प्रति किलोग्राम था जो अब बढ़ कर 32 रुपये हो गया है। मेरठ से सिरसा में तरबूज बेचने आए अजीत कुमार ने बताया कि जैसे-जैसे गर्मी बढ़ेगी तरबूज की डिमांड बढ़ती जाएगी। वहीं, लोग गर्मी से बचने के लिए गन्ने का जूस भी पी रहे हैं।


पिछले सप्ताह इतना रहा अधिकतम तापमान
15 अप्रैल 36 डिग्री
16 अप्रैल 38 डिग्री
17 अप्रैल 39 डिग्री
18 अप्रैल 40 डिग्री
19 अप्रैल 40 डिग्री


इस सप्ताह इतना रहेगा अधिकतम तापमान
20 अप्रैल 41.2 डिग्री
21 अप्रैल 42 डिग्री
22 अप्रैल 43 डिग्री
23 अप्रैल 43 डिग्री
24 अप्रैल 43 डिग्री
25 अप्रैल 44 डिग्री
26 अप्रैल 44 डिग्री


हीट स्ट्रोक से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
बढ़ती गर्मी में हीट स्ट्रोक से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक दवाएं, आईवी फ्लूइड, ओआरएस, आइस पैक व कूलिंग उपकरणों की पर्याप्त उपलब्धता रखने के निर्देश दिए हैं। सिविल सर्जन प्रमोद शर्मा का कहना है कि हीट स्ट्रोक से पीड़ित मरीजों के उपचार के लिए अलग से स्थान निर्धारित गया गया ताकि उन्हें तुरंत और प्रभावी इलाज मिल सके।

कैफीन या अल्कोहल युक्त तरल पदार्थों से बचें
सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद शर्मा का कहना है कि अधिकतम तापमान 40 से ऊपर जाने पर लोगों को धूप में बाहर निकलने से बचना चाहिए। खासकर दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच। अगर बाहर जाना जरूरी हो तो पानी पीकर व शरीर को तौलिया या गमछा से जरूर ढक कर रखें। कैफीन या अल्कोहल युक्त तरल पदार्थों से बचें क्योंकि ये दोनों पदार्थ आपके शरीर से अधिक तरल पदार्थ निकाल सकते हैं।


कोट्स
गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने हर प्रकार से तैयारी रखी है। नागरिक अस्पताल सहित सभी स्वास्थ्य केंद्रों में हीट स्ट्रोक के उपचार के लिए आवश्यक दवाएं उपलब्ध हैं। गर्मी में लोग ज्यादा देर तक बाहर न रहें। खासकर दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच। दिनभर ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं।

-डॉ. प्रमोद शर्मा, सिविल सर्जन, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed