{"_id":"69baf91a677fa3c57d011524","slug":"plot-allotment-for-bhakhra-displaced-sirsa-news-c-128-1-sir1002-154957-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: 27 भाखड़ा बांध विस्थापितों के लिए प्लाट आवंटन प्रक्रिया तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: 27 भाखड़ा बांध विस्थापितों के लिए प्लाट आवंटन प्रक्रिया तेज
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- गांव में पहुंचकर दिया मैसेज, किसी को आपत्ति है तो दर्ज करवाए
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। उपमंडल डबवाली के गांव देसूजोधा में भाखड़ा बांध विस्थापित परिवारों को आबादी प्लाट आवंटित करने की प्रक्रिया ने गति पकड़ ली है। प्रशासन की ओर से चिह्नित 27 विस्थापित परिवारों के लिए बुधवार को मौके पर विशेष जांच और सत्यापन कार्य किया गया।
इस दौरान भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड के कार्यकारी अभियंता सहित अन्य अधिकारी गांव देसूजोधा पहुंचे। संबंधित परिवारों से मुलाकात कर उनकी उपस्थिति में पूरी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया। अधिकारियों ने प्रत्येक परिवार को उनके प्रस्तावित प्लाट नंबरों की जानकारी दी और दस्तावेजों का मिलान कर पुष्टि की ताकि भविष्य में किसी प्रकार की त्रुटि या विवाद की स्थिति न बने।
हलका पटवारी कैलाश चंद्र ने बताया कि यह प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ की जा रही है। सभी पात्र परिवारों को गांव के आरक्षित आबादी क्षेत्र में बुलाकर मौके पर ही प्लाटों के संबंध में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि यदि किसी परिवार को आवंटन को लेकर कोई आपत्ति है तो वह एक महीने के भीतर अपना एतराज दर्ज करवा सकता है। इस पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
इन 27 परिवारों को आवंटित होने हैं आवास
प्रशासन की ओर से जारी सूची के अनुसार जिन 27 भाखड़ा बांध विस्थापित परिवारों को प्लाट आवंटित किए जाने हैं वे मुख्य रूप से हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर और जिला ऊना के विभिन्न गांवों से संबंधित हैं। इनमें गांव बड़गांव के आज्ञा राम, इंद्र, चंदू, दुर्गा, सीता राम, अनंत राम, बाली राम, बीरबल, संतराम, खजाना राम, प्रभ दयाल, राम दयाल और गंगा राम शामिल हैं। इसी प्रकार, गांव डोहक के ओम प्रकाश, परस राम, ज्योति प्रकाश, भगत राम और प्रभा, गांव बहल फतुआ के अछरु, गांव कथोन के खजाना, गांव कुटहेड़ा के बलदेव, रतन सिंह और शेर सिंह, गांव मटला के शिवाला, जबकि जिला ऊना के गांव ढियोंगली के धियान सिंह तथा गांव मगनोहल की नरायण देवी (विधवा) का नाम भी सूची में शामिल है। प्रशासन का कहना है कि जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही अंतिम आवंटन कर दिया जाएगा।
Trending Videos