{"_id":"69c0335f49bb9e672206b031","slug":"vinod-won-gold-in-yogasan-championship-sirsa-news-c-128-1-sir1002-155162-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: विनोद ने योगासन चैंपियनशिप में तीसरी बार स्वर्ण पदक जीतकर लहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: विनोद ने योगासन चैंपियनशिप में तीसरी बार स्वर्ण पदक जीतकर लहराया परचम
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ के सेक्टर-23 स्थित टेबल टेनिस हॉल में आयोजित (महिला-पुरुष) ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज योग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। चंडीगढ़ के सेक्टर-23 स्थित टेबल टेनिस हॉल में आयोजित (महिला-पुरुष) ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज योगासन चैंपियनशिप में सिरसा निवासी विनोद गोदारा ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।
खास बात यह रही है कि उन्होंने लगातार तीसरी बार यह खिताब जीतकर ऐतिहासिक हैट्रिक बनाई है। वर्तमान में गांव ताजियाखेड़ा के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में डीपीई (डायरेक्टर ऑफ फिजिकल एजुकेशन) के पद पर कार्यरत विनोद गोदारा की यह उपलब्धि खेल जगत में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
विनोद गोदारा ने बताया कि योग उनके जीवन का अभिन्न हिस्सा है। कॉलेज के दिनों में भी वह ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी योग चैंपियनशिप में चैंपियन रह चुके हैं। छात्र जीवन से शुरू हुआ उनका जीत का सफर आज भी निरंतर जारी है।
विनोद गोदारा की इस शानदार उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता साईं, डीईईओ और बीईओ चोपटा सहित कई अधिकारियों और शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी। अधिकारियों ने अन्य अध्यापकों और विद्यार्थियों से भी आह्वान किया कि वे विनोद गोदारा से प्रेरणा लेकर खेल और योग के क्षेत्र में आगे बढ़ें।
Trending Videos