{"_id":"69e6730a2afd67320a0f3e54","slug":"police-detain-youth-wife-swallowed-poison-died-sirsa-news-c-21-1-hld1018-854250-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: मारपीट के आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया, पत्नी ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: मारपीट के आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया, पत्नी ने जहर खाकर दी जान
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कालांवाली। मारपीट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया तो आरोपी की पत्नी ने तनाव में आकर जहर खाकर जान दे दी। महिला के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया।
थाना रोड पर स्थित एक्सिस बैंक के पास सोमवार को तीन नकाबपोश बाइक सवार युवकों ने एक दुकानदार पर हमला कर उसे जख्मी कर दिया था। दुकानदार नरेश कुमार ने युवकों को धक्का देकर दुकान से बाहर निकाल दिया। इसके बावजूद हमलावरों ने उस पर हमला जारी रखा।
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि तीनों युवक एक ही बाइक पर आए थे। इनमें से एक युवक बाइक स्टार्ट करके बैठा रहा जबकि दो युवक अंदर जाकर हमला करने लगे। घटना में घायल नरेश कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सुनील कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची। इस मामले में पुलिस ने मंडी कालांवाली निवासी गुरतेज सिंह को हिरासत में ले लिया। इससे उसकी पत्नी गगन ने तनाव में आकर जहर खा लिया। उपचार के दौरान गगन की मौत हो गई।
थाना प्रभारी कहना है कि मारपीट मामले में जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। महिला के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X