सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   problem due to irregular registri

Sirsa News: नियमित रजिस्ट्री न होने से आमजन परेशान, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 24 Mar 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
problem due to irregular registri
नियमित रजिस्ट्री शुरू करवाने को लेकर ज्ञापन सौंपते शहरवासी । विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
- 9 मार्च के बाद अपलोड रजिस्टि्रयों की नहीं हुई जांच, 300 से ज्यादा हैं लंबित
Trending Videos

फोटो- 16
संवाद न्यूज एजेंसी

कालांवाली। तहसील कालांवाली में तहसीलदार, नायब तहसीलदार और रजिस्ट्री क्लर्क की कमी है। पिछले करीब दो सप्ताह से नियमित जमीन संबंधी रजिस्ट्री न होने के कारण आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
शहरवासियों और प्रॉपर्टी से जुड़े लोगों ने एकजुट होकर उपमंडल कार्यालय पहुंचकर एसडीएम मोहित कुमार को ज्ञापन सौंपा और आरसी की ड्यूटी लगाकर नियमित रजिस्ट्री शुरू करवाने की मांग रखी। इस पर एसडीएम मोहित कुमार ने तुरंत प्रभाव से सोनू कुमार की आरसी के तौर पर अतिरिक्त ड्यूटी लगाई और आमजन को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रॉपर्टी एसोसिएशन कालांवाली के प्रधान मक्खन लाल अरोड़ा, रोशन लाल डाबला, नरेश कुमार, बोबी, बंटी, गुरमीत मीतां, मिठू मांगट व अन्यों ने बताया कि तहसील कार्यालय में करीब 300 रजिस्टि्रयां सिस्टम में पेंडिंग पड़ी हैं। 9 मार्च के बाद चेक भी नहीं हुई हैं अप्रूव होना तो बाद की बात है। उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल से क्लेक्टर रेट बढ़ाए जाने की भी खबर है।
उन्होंने कहा कि यदि 1 अप्रैल से क्लेक्टर रेट बढ़ते हैं तो भी भविष्य में और ज्यादा दिक्कत पेश आ सकती है। उन्हें अपनी रजिस्टि्रयां दोबारा बढ़े क्लेक्टर रेट के हिसाब से करवानी पड़ेंगी। इससे समय व धन दोनों की बर्बादी होगी। उन्होंने बताया कि सुबह से शाम तक रजिस्ट्री कराने में क्रेता-विक्रेता के साथ अन्य रिश्तेदार भी परेशान होते रहते हैं।
वहीं, जमीन लेने वाला जमीन खरीदने की रकम लेकर घूमता रहता है। ऐसे में कोई घटना हो सकती है। उन्होंने मांग की है कि पेंडिंग रजिस्टि्रयाें को 31 मार्च से पहले अप्रूव किया जाए ताकि भविष्य में आमजन को कोई परेशानी ना हो।


तहसीलदार व आरसी हैं छुट्टी पर, नायब तहसीलदार का पद खाली

तहसीलदार गुलाब सिंह दिसंबर 2025 से छुट्टी पर चल रहे हैं। नायब तहसीलदार कुंवरदीप सिंह के तबादले के बाद करीब 6 माह से नायब तहसीलदार का भी पद खाली है। उनकी जगह सिरसा के नायब तहसीलदार के पास अतिरिक्त चार्ज है जोकि सिरसा में अपना काम निपटाकर कालांवाली आते हैं। इसी तरह, आरसी दिनेश कुमार 11 मार्च से 31 मार्च तक छुट्टी पर हैं। इस कारण तहसील कार्यालय में जमीन संबंधी कार्य पूरी तरह से प्रभावित हैं। कर्मचारियों के अनुसार 150 से अधिक रजिस्टि्रयां लंबित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed