{"_id":"6a6647d1b471a5b0560d9306","slug":"religious-programme-in-khatu-dham-sirsa-news-c-128-1-svns1027-162097-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: देवशयनी एकादशी पर श्री खाटू श्याम धाम में भक्ति के स्वर गूंजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: देवशयनी एकादशी पर श्री खाटू श्याम धाम में भक्ति के स्वर गूंजे
Sun, 26 Jul 2026 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। भजन संध्या में पूजा करते हुए समिति के सदस्य । संस्था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- देर रात तक बाबा श्याम के जयकारों से गूंजता रहा मंदिर परिसर
फोटो-- - 11,12
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। रानियां रोड स्थित श्री खाटू श्याम धाम में शनिवार को देवशयनी एकादशी पर भजन संध्या का आयोजन हुआ। श्री श्याम परिवार ट्रस्ट ने यह धार्मिक आयोजन किया। श्रद्धालुओं ने पहुंचकर बाबा श्याम के दरबार में हाजिरी लगाई। देर रात तक मंदिर परिसर बाबा श्याम के जयकारों और भक्ति संगीत से गूंजता रहा।
श्री श्याम परिवार ट्रस्ट के सदस्य दिपेश गोयल ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मंदिर के पुजारी रामशरण और उमेश ने संरक्षक भारत भूषण गुप्ता की देखरेख में पूजा-अर्चना की। इसके बाद बाबा श्याम को भंडारे का भोग लगाया गया।
श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। भजन संध्या में मंदिर कमेटी के प्रधान डॉ. श्याम सुंदर गुप्ता और डॉ. मनदीप सिंह ने गणेश वंदना से बाबा श्याम का गुणगान शुरू किया। भजन गायकों ने कई शानदार भजनों की प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
भक्तिमय माहौल
भजनों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। थारी मोर छड़ी लहराओ...भजन पर भक्त देर रात तक नाचते-गाते हुए बाबा श्याम की भक्ति में लीन रहे। भजन संध्या के समापन पर बाबा श्याम की आरती की गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। रविवार को द्वादशी पर बाबा श्याम को खीर-चूरमे का भोग लगाया गया तथा भक्तों में प्रसाद बांटा गया। इस अवसर पर संजीव गुप्ता, सुमित चौधरी, सुमित अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
फोटो