सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   self census upto 30 april

स्व-गणना प्रक्रिया 16 से 30 अप्रैल तक होगी संचालित : अजय

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 21 Apr 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
self census upto 30 april
 राजकीय मॉडल सांस्कृतिक स्कूल नाथूसरी चोपटा में प्रशिक्षण शिविर के दौरान मौजूद ​शिक्षक व अन्य।
विज्ञापन
फोटो-34
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। राजकीय मॉडल सांस्कृतिक स्कूल नाथूसरी चोपटा में प्रगणक एवं सुपरवाइजर के प्रशिक्षण शिविर में नायब तहसीलदार अजय कुमार ने कहा कि हरियाणा राज्य में स्व-गणना प्रक्रिया 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक संचालित की जा रही है। इस अवधि के दौरान नागरिक आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपनी जनगणना संबंधी जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे।
अजय कुमार ने बताया कि स्व-गणना के पश्चात 1 से 30 मई 2026 तक मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य किया जाएगा जिसमें प्रगणक (गणनाकर्मी) नागरिकों द्वारा भरी गई जानकारी का सत्यापन करेंगे। यह सुविधा सभी जिलों में उपलब्ध होगी और मोबाइल, टैबलेट या कंप्यूटर के माध्यम से आसानी से उपयोग की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय कुमार ने बताया कि प्रत्येक परिवार को एक यूनिक आईडी प्रदान की जाएगी जिसका उपयोग सत्यापन के समय किया जाएगा। खंड नाथूसरी चोपटा के मास्टर ट्रेनर दलबीर सिंह ने बताया कि स्व-गणना की सरल प्रक्रिया नागरिकों को स्व-गणना के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा।
दलबीर सिंह ने बताया कि नागरिक को सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा। उसके बाद मोबाइल नंबर व ओटीपी से लॉगिन/पंजीकरण करें, डिजिटल मानचित्र पर अपने घर का स्थान चिह्नि करें फिर परिवार के मुखिया का विवरण दर्ज करें। आवास व सुविधाओं से संबंधित जानकारी भरें।
इस अवसर पर प्रिंसिपल राजेश मल्होत्रा, प्राचार्य कमलजीत, फील्ड मास्टर ट्रेनर सीताराम शर्मा, अमित चौहान, प्रवीण मित्तल ने डिजिटल माध्यम से जनगणना की की जाने वाली बारीकियों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed