{"_id":"69c17d44a38913b91c0491e1","slug":"sirsa-news-sirsa-news-c-128-1-svns1027-155269-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रोड़ी। रोड़ी-कालांवाली रोड पर सोमवार शाम सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा गांव कुरगांवाली के पास शाम 6:20 बजे हुआ।
वार्ड नंबर-4 कालांवाली के रहने वाले जगतार सिंह (50) बाइक से रोड़ी से कालांवाली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से जगतार सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से भाग निकला। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर थाना रोड़ी पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। इसके साथ ही अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। संवाद
Trending Videos