{"_id":"69c423b574c73b09bb0b86e8","slug":"2-arrested-in-agriculture-instruments-theft-sirsa-news-c-128-1-sir1004-155354-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: कृषि औजार चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: कृषि औजार चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले से दर्ज हैं पांच केस, कोर्ट ने भेजा जेल
फोटो 8
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। कृषि औजार चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी अजय सिंह और सतवीर सिंह निवासी गांव मोडिया खेड़ा सिरसा के रहने वाले हैं।
जांच अधिकारी गुरमेश ने बताया कि गांव माधोसिंघाना की ढाणी निवासी बगीचा सिंह ने शिकायत दी थी कि उसने खेत के बाहर कृषि कार्य में उपयोग होने वाले औजार रखे थे। 23 मार्च 2026 को जब वह बुवाई के लिए खेत में पहुंचा तो उसका रोटावेटर गायब मिला। इस पर सदर थाना सिरसा में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान मंगलवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अजय सिंह और सतवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी हुआ रोटावेटर भी बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से ही चोरी के पांच मामले दर्ज हैं। अदालत ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
Trending Videos