{"_id":"69c424aa8aeff315590aae4f","slug":"fraud-by-the-name-of-solar-establishment-sirsa-news-c-128-1-sir1004-155368-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सोलर पैनल लगाने के नाम पर 1.80 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सोलर पैनल लगाने के नाम पर 1.80 लाख की ठगी
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला सहित दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, सरकारी सब्सिडी का झांसा भी दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सोलर पैनल लगाने के नाम पर 1.80 लाख की ठगी के आरोप में पुलिस ने एक महिला सहित दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी मनजिंदर सिंह उर्फ रिंकू गांव धिंगतानियां सिरसा व टीना एमसी कॉलोनी सिरसा की रहने वाली है।
शिकायतकर्ता एमसी कॉलोनी निवासी भारत मेहता ने बताया उसने जून 2025 में अपने घर पर सोलर सिस्टम लगवाने के लिए ऑनलाइन माध्यम से 1.80 लाख रुपये का भुगतान किया था। यह राशि मनजिंदर सिंह व टीना को दी थी। दोनों ने उसे 78 हजार रुपये की सरकारी सब्सिडी दिलवाने और दो महीने में पूरा काम करने का वादा किया था लेकिन न तो सब्सिडी मिली और न ही सोलर सिस्टम सरकारी पोर्टल पर दर्ज हुआ।
इसके अलावा, एक अन्य सोलर विक्रेता से जानकारी लेने पर पता चला कि लगाए गए पैनल गैर सरकारी हैं। भारत मेहता का आरोप है कि आरोपियों ने सरकारी मीटर के नाम पर नकली मीटर भी लगा दिया।
जांच अधिकारी रण सिंह का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सिविल लाइन थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
Trending Videos