{"_id":"69c95ee54b0dd6a0c903ebd0","slug":"admission-festival-campaign-will-run-until-may-15-for-the-goal-of-100-admissions-sirsa-news-c-128-1-sir1002-155593-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवेश उत्सव : 100% दाखिले के लक्ष्य के लिए 15 मई तक चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवेश उत्सव : 100% दाखिले के लक्ष्य के लिए 15 मई तक चलेगा अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 29 Mar 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। शहर में शिक्षा का स्तर सुधारने और हर बच्चे को स्कूल से जोड़ने के उद्देश्य से जिला शिक्षा विभाग ने ''प्रवेश उत्सव'' अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान का प्रमुख लक्ष्य 100% दाखिले सुनिश्चित करना, बच्चों को स्कूल से जोड़ना और ड्रॉपआउट दर को समाप्त करना है। यह विशेष अभियान 23 मार्च से शुरू होकर 15 मई तक तीन चरणों में चलेगा, जिसमें जागरूकता बढ़ाने, नामांकन और ड्रॉपआउट रोकने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
अभियान के तीन चरण
पहला चरण (23 मार्च से 1 अप्रैल): इस दौरान मुख्य ध्यान अभिभावकों को जागरूक करने पर होगा। विभाग के अधिकारी और शिक्षक घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क करेंगे और उन्हें बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करेंगे। 1 अप्रैल को अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें नामांकन प्रक्रिया पर चर्चा होगी।
दूसरा चरण (2 अप्रैल से 20 अप्रैल): इस चरण में दाखिले और स्कूल बदलने की प्रक्रिया को सरल बनाने पर जोर दिया जाएगा। विशेष रूप से कक्षा 5 से 8 तक के विद्यार्थियों को अगले स्तर पर प्रवेश दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा। जिन स्कूलों में उच्च कक्षाएं नहीं हैं, वहां के बच्चों को नजदीकी स्कूलों में दाखिला दिलवाने की व्यवस्था की जाएगी।
तीसरा चरण (21 अप्रैल से 15 मई): इस अंतिम चरण में बच्चों के नियमित स्कूल आने और ड्रॉपआउट को रोकने पर विशेष फोकस रहेगा। विभाग के अधिकारी और शिक्षक बच्चों से निरंतर संपर्क करेंगे ताकि वे पढ़ाई में नियमित रहें।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
दाखिले बढ़ाने व प्रक्रिया सरल बनाने पर रहेगा फोकस
दूसरा चरण 2 अप्रैल से 20 अप्रैल तक चलेगा जिसमें दाखिले और स्कूल बदलने की प्रक्रिया को सरल बनाने पर जोर रहेगा। इस दौरान कक्षा 5 से 8 तक के विद्यार्थियों का समय पर अगली कक्षा में प्रवेश सुनिश्चित किया जाएगा। जिन स्कूलों में उच्च कक्षाएं उपलब्ध नहीं हैं वहां के बच्चों को नजदीकी स्कूलों में दाखिला दिलाया जाएगा। स्कूल छोड़ने वाले विद्यार्थियों को समय पर स्थानांतरण प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा ताकि उनके प्रवेश में कोई बाधा न आए। नए स्कूल में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को शिक्षकों द्वारा व्यक्तिगत मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
15 मई तक चलेगा अभियान
अभियान का तीसरा और अंतिम चरण 21 अप्रैल से 15 मई तक संचालित होगा। इस चरण में विशेष रूप से निगरानी और ड्रॉपआउट रोकथाम पर फोकस रहेगा। विभाग द्वारा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जिन बच्चों का नामांकन हो चुका है, वे नियमित रूप से स्कूल आएं और बीच में पढ़ाई न छोड़ें। इसके लिए शिक्षकों और अधिकारियों को निरंतर संपर्क में रहने के निर्देश दिए गए हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
अभियान के माध्यम से न केवल नामांकन दर में वृद्धि होगी बल्कि बच्चों की नियमित उपस्थिति भी सुनिश्चित होगी। सभी वर्गों से अपील की है कि वे अभियान में सहयोग करें और हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ने में अपनी भागीदारी निभाएं। यदि यह अभियान सफल रहता है तो जिले में शिक्षा का स्तर और अधिक मजबूत होगा और भविष्य में ड्रॉपआउट की समस्या को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकेगा। - सुनीता साईं, जिला शिक्षा अधिकारी, सिरसा।
Trending Videos