{"_id":"69c95ede4ad90653970a8f3b","slug":"the-look-of-the-night-shelter-will-change-modern-facilities-will-be-available-along-with-accommodation-for-40-people-sirsa-news-c-128-1-svns1027-155566-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: रैन बसेरे की सूरत बदलेगी... 40 लोगों के ठहराव के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: रैन बसेरे की सूरत बदलेगी... 40 लोगों के ठहराव के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 29 Mar 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
सिरसा का रैन बसेरा।
विज्ञापन
सिरसा। नगर परिषद द्वारा वर्षों पुराने रैन बसेरे में सुधार की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। यह रैन बसेरा लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं के अभाव में चल रहा था लेकिन अब इसे पूरी तरह से नवीनीकरण और सुधार की योजना तैयार की गई है।
वर्तमान में रैन बसेरे में किचन और शौचालय की उचित व्यवस्था नहीं है। विभाग के अधिकारियों ने इसे सुधारने की योजना बनाई है जिसमें रात्रि ठहराव, किचन, शौचालय और अन्य सुविधाओं को बेहतर किया जाएगा। योजना के तहत लगभग 40 लोगों के ठहराव के लिए सुरक्षित और व्यवस्थित व्यवस्था बनाई जाएगी। इस सुधार कार्य पर करीब 40 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है।
नई योजना में किचन को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा, ताकि ठहरने वालों के लिए स्वच्छ और व्यवस्थित भोजन उपलब्ध कराया जा सके। शौचालयों का भी नवीनीकरण किया जाएगा, जिससे साफ-सफाई और स्वच्छता के मानकों का पालन किया जा सके। साथ ही, नियमित देखरेख की व्यवस्था भी बनाई जाएगी। अधिकारियों के अनुसार रैन बसेरे की चारदीवारी और मुख्य द्वार का भी नवीनीकरण किया जाएगा जिससे परिसर की सुरक्षा और सौंदर्य में सुधार होगा। जर्जर दीवारों की मरम्मत कर उन्हें मजबूत बनाया जाएगा।
Trending Videos