{"_id":"69cec34dc21c10533d008098","slug":"bus-problem-in-ding-mandi-sirsa-news-c-128-1-sir1011-155839-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: लोग बोले-डिंग रोड-चोपटा रूट पर एक ही बस, विभाग ने बताए 6 फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: लोग बोले-डिंग रोड-चोपटा रूट पर एक ही बस, विभाग ने बताए 6 फेरे
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जनसमस्या
यात्रियों का आरोप-सुबह के बाद नहीं मिलती बस, महाप्रबंधक बोले नियमित चल रहीं सेवाएं
फोटो - 15,16
संवाद न्यूज एजेंसी
डिंग मंडी। डिंग मंडी क्षेत्र में बस सेवा की समस्या पर पिछले दिनों आयोजित जनसुनवाई में ग्रामीणों ने अपनी परेशानी उठाई थी। विधायक गोकुल सेतिया के समक्ष डिंग रोड-चोपटा रूट पर बसों की कमी का मुद्दा प्रमुखता से रखा गया। विधायक ने जीएम को फोन कर समाधान की मांग की।
डिंग रोड से चोपटा जाने वाले मार्ग पर बस सेवा पर ग्रामीणों और परिवहन विभाग के बीच असमंजस बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, डिंग रोड से चोपटा के लिए सुबह एक ही बस आती है। इसके बाद पूरे दिन कोई बस उपलब्ध नहीं होती। इससे यात्रियों को मजबूरन जीप, ऑटो और अन्य निजी वाहनों से सफर करना पड़ता है जिससे उनका खर्च बढ़ रहा है। डिंग मंडी, पतली डाबर, मोचीवाली सहित आसपास के कई गांवों के लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं।
वहीं, इस मामले में रोडवेज विभाग के महाप्रबंधक अनित कुमार ने बताया कि विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार इस रूट पर तीन बसें चोपटा जाती हैं। तीन बसें वापस आती हैं। उन्होंने कहा कि बस सेवा नियमित रूप से संचालित की जा रही है। किसी प्रकार की कमी नहीं है।
यह है बसों का रूट
आने व जाने के सभी रूट
सुबह 7:30 बजे - डिंग रोड से चोपटा
सुबह 8:15 बजे - चोपटा से डिंग रोड
दोपहर 1 बजे - चोपटा से डिंग रोड
दोपहर 2:15- डिंग रोड से चोपटा
शाम 4:15 बजे- डिंग रोड से चोपटा
शाम 5 बजे- चोपटा से डिंग रोड
कोट्स
मैं रोज सुबह सिरसा से आता हूं। डिंग रोड से डिंग मंडी मेरी दुकान पर जाना होता है। सुबह एक ही बस आती है। वह छूट जाए तो पूरे दिन कोई सुविधा नहीं मिलती। मजबूरी में महंगे किराए पर जीप लेनी पड़ती है।
-राजेंद्र फुटेला, दुकानदार, डिंग मंडी
कोट्स
बच्चों को स्कूल और लोगों को काम पर जाने में बहुत दिक्कत होती है। चोपटा से भी काफी सवारी रोज जाती है लेकिन बस न होने से परेशानी होती है। सरकार को इस रूट पर तुरंत बसों की संख्या बढ़ानी चाहिए।
-राकेश कुमार, दुकानदार, डिंग मंडी।
वर्जन
विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार 3 बसें चोपटा जाने के लिए हैं। तीन ही वापस आने की हैं। लोगों को हो सकता है कि रूट के बारे में जानकारी न हो। बसों का संचालन नियमित रूप से किया जा रहा है।
-अनित कुमार, महा प्रबंधक, हरियाणा परिवहन विभाग, सिरसा
Trending Videos