सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   diet meeting

Sirsa News: नए सत्र के सुचारु संचालन के लिए डाइट स्टाफ ने बनाई रणनीति

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 03 Apr 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
diet meeting
विज्ञापन
शिक्षण-प्रशिक्षण गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने पर दिया गया जोर
Trending Videos

फोटो-6
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी एवं डाइट प्राचार्य डॉ. विजय लक्ष्मी की अध्यक्षता में नए शैक्षणिक सत्र के सफल संचालन के लिए वीरवार को डाइट स्टाफ सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य आगामी सत्र की योजनाओं को सुव्यवस्थित करना, शिक्षण-प्रशिक्षण गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाना तथा संस्थान की कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करना रहा।
डाइट प्रवक्ता डॉ. विनोद भट्टू ने बताया कि बैठक की शुरुआत में प्लानिंग एंड मैनेजमेंट विंग प्रभारी डॉ. राकेश मोहन ने विंग प्रभारियों, प्रवक्ता सदस्यों एवं स्टाफ सदस्यों को नए सत्र की रूपरेखा से अवगत करवाया। प्राचार्य डॉ. विजय लक्ष्मी ने इसे नए अवसर के रूप में लेते हुए सभी को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। बैठक में डाइट प्रभारी सुरेंद्र सिंह नूनिया ने छात्र-शिक्षक संवाद को मजबूत करने और डिजिटल माध्यमों के उपयोग को बढ़ाने पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विषय विशेषज्ञ डॉ. दलीप सिंह गोदारा ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में शिक्षकों की अहम भूमिका पर प्रकाश डाला। आईएफआईसी विंग प्रभारी चंद्र प्रकाश शर्मा ने प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समयबद्ध क्रियान्वयन एवं नवाचारों को शामिल करने पर जोर दिया।
इस मौके पर सीएमडीए विंग प्रभारी डॉ. सतबीर सिंह न्योल, सदस्य सूरज दुग्गल, डीआरयू विंग प्रभारी डॉ. अनिल चावला, सह प्रभारी डॉ. अनिल बिश्नोई, सदस्य पवन कनोजिया, लिपिक, देवीलाल, सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे।

------------------
दीक्षा पोर्टल पर एमआईपी सबमिशन में सिरसा टीम प्रदेशभर में तृतीय
इस दौरान प्रवक्ता डॉ.राजेश खुराना ने दीक्षा पोर्टल पर एमआईपी सबमिशन में सिरसा टीम की ओर से प्रदेशभर में तृतीय स्थान प्राप्त करने बारे में जानकारी दी। इसके लिए कार्यक्रम समन्वयक संदीप कुमार, ईटी विंग प्रभारी डॉ. मनोज पुरी एवं प्रवक्ता सतपाल सिंह को प्राचार्या ने सम्मानित किया गया। बैठक में जिला एफएलएन कोऑर्डिनेटर डॉ. कपिल देव एवं प्रवक्ता नरेश नरूला ने विद्यालय स्तर पर एफएलएन कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की। अंत में सभी सदस्यों ने नए सत्र को सफल बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed