सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   allegation of fraud

Sirsa News: कार ले जाकर धोखाधड़ी करने के मामले में दो पर प्राथमिकी दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 03 Apr 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
allegation of fraud
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

ऐलनाबाद। गांव धोलपालिया निवासी कृष्ण कुमार ने कार बेचने के बाद फाइनेंस की किस्तें न चुकाने और वाहन वापस न करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी व अमानत में खयानत की प्राथमिकता दर्ज की है।

शिकायतकर्ता कृष्ण कुमार ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फैजल खान को दी शिकायत में बताया कि उनके पास एक कार थी जिसे उन्होंने 15 मई 2023 को बिका सिंह गांव बडोलावाली व अंग्रेज सिंह वार्ड नंबर-6 ऐलनाबाद को बेची थी। आरोप है कि इस सौदे में बजरंग गोस्वामी बरमसर, तहसील रावतसर जिला हनुमानगढ़ व रामचंद्र रामका, तहसील रावतसर जिला हनुमानगढ़ ने मध्यस्थता करते हुए गाड़ी अपने कब्जे में ले ली और भरोसा दिलाया कि वे फाइनेंस की शेष किस्तें अदा करेंगे। साथ ही यह भी आश्वासन दिया था कि यदि किस्तें नहीं भरी गईं तो गाड़ी लौटा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्ण कुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपियों ने अब तक न तो फाइनेंस की कोई किस्त जमा करवाई और न ही गाड़ी लौटाई। कई बार कहने और पंचायत होने के बावजूद आरोपी टाल-मटोल करते रहे और अब साफ इन्कार कर दिया है। आरोपी अब गाड़ी को खुर्द-बुर्द करने की फिराक में हैं। शिकायत के आधार पर ऐलनाबाद पुलिस ने मामले की जांच की।
जांच अधिकारी एसआई सत्यवान ने बताया कि मामले की जांच करने के बाद थाना ऐलनाबाद में आरोपियों बजरंग व रामचंद्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed