{"_id":"69d3fb2951cf29dfc80e6817","slug":"son-murderd-father-in-land-dispute-sirsa-news-c-128-1-svns1027-156093-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: जमीन विवाद में बेटे ने पिता को जीप से कुचला फिर तेजधार हथियार से की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: जमीन विवाद में बेटे ने पिता को जीप से कुचला फिर तेजधार हथियार से की हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
घटना स्थल पर खड़ी जीप। संवाद
विज्ञापन
- रविवार रात को हत्या को दिया अंजाम, खेत से लौटा था पिता
-पुलिस ने मामले की जांच की शुरू, आरोपी मौके से भागा
फोटो - 18,19
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। उपमंडल के गांव अहमदपुर दारेवाला में रविवार रात जमीन विवाद में बेटे ने पिता को जीप से कुचल दिया। मौत नहीं होने पर पिता के सिर व शरीर पर तेजधार हथियार से हमला किया। घटना के बाद बेटा मौके से भाग गया। ग्रामीणों ने पीड़ित को नागरिक अस्पताल डबवाली पहुंचाया जहां पर उपचार के दौरान मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया। सोमवार को परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी रामसिंह के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 65 वर्षीय जसवंत सिंह गांव अहमदपुर दारेवाला के रहने वाले थे। जसवंत के तीन बेटे और दो बेटियां हैं। इनमें से एक बेटे का पहले ही निधन हो चुका है। एक बेटा और एक बेटी मानसिक रूप से निशक्त हैं। एक विवाहित बेटी का अपने पिता के घर आना-जाना कम है।
ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी बेटा राम सिंह अपने पिता से अलग रहता है। दोनों के बीच लंबे समय से जमीन के बंटवारे और बहन की जमीन के पैसे के लिए विवाद चल रहा था। पंजाब के गिद्दड़बाहा में विवाहित जसवंत सिंह की बेटी बेअंत कौर मानसिक रूप से निशक्त है। कुछ समय बाद बेअंत कौर के पति की मौत हो गई थी। इसके बाद वह अपने पिता के घर रहने लगी। उसकी 12 एकड़ जमीन की देखरेख रामसिंह ही करता था।
इस संबंध में सदर थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने जसवंत की बेटी बेअंत कौर के पुत्र गुरदास के बयानों पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी रामसिंह की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
बहन की जमीन का बेच दिया था हिस्सा, पूरे नहीं दिए थे पैसे
पुलिस के अनुसार, कुछ समय पहले रामसिंह ने अपनी बहन की जमीन का कुछ हिस्सा बेच दिया था। उसकी कुछ राशि अपने पास रख ली थी। इस बात पर जसवंत सिंह ने राम सिंह का विरोध किया था। जमीन और पैसे को लेकर अक्सर पिता और पुत्र में विवाद होता था। रविवार रात को जसवंत सिंह खेत में पानी लगाकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान घर के पास पिता और पुत्र में फिर बहस हो गई। गुस्से में आकर राम सिंह ने जीप से पिता को कुचल दिया। इसके बाद तेजधार हथियार से उनपर वार किए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और जसवंत को एंबुलेंस से डबवाली के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
Trending Videos