सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Jivan Singh Park is being choked by greenery, benches and swings are missing

Sirsa News: जीवन सिंह पार्क में हरियाली तोड़ रही दम, बेंच और झूले हुए गुम

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 29 Mar 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Jivan Singh Park is being choked by greenery, benches and swings are missing
बदहाल हालत में जीवन सिंह पार्क। 
विज्ञापन
सिरसा। शहर के पटेल बस्ती के पास स्थित जीवन सिंह पार्क जो कभी लोगों के घूमने और बच्चों के खेलने का प्रमुख केंद्र था अब अपनी बदहाली का शिकार हो चुका है। पार्क की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि यहां आने वाले लोग अब बहुत कम हो गए हैं। इसका कारण पार्क में फैली अव्यवस्था, गंदगी और सुविधाओं का अभाव है।
Trending Videos

पार्क में बैठने की कोई उचित व्यवस्था नहीं है। अधिकांश बेंच टूट चुके हैं या जर्जर हालत में हैं। कई जगह तो केवल बैंचों के ढांचे ही दिखाई देते हैं, जिससे साफ जाहिर है कि लंबे समय से इनकी मरम्मत नहीं करवाई गई है। बच्चों के खेलने के लिए लगाए गए झूले भी टूट-फूट के शिकार हो चुके हैं जो बच्चों के लिए खतरे का कारण बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्क में सफाई की स्थिति भी बेहद खराब है। हर तरफ कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, जिनसे बदबू फैलती रहती है और वातावरण प्रदूषित हो रहा है। डस्टबिन या तो टूटे हैं या समय पर कूड़ा उठाने की कोई व्यवस्था नहीं है। नगर परिषद की ओर से सफाई के काम में लापरवाही बरती जा रही है जिससे स्थिति और भी बिगड़ती जा रही है।
सूखी और बेजान हरियाली
पार्क की हरियाली भी पूरी तरह खत्म हो चुकी है। जहां पहले हरी-भरी घास हुआ करती थी, अब वहां सूखी और बेजान जमीन दिखाई देती है। पेड़-पौधों की उचित देखभाल न होने के कारण कई पौधे सूख चुके हैं। पानी की व्यवस्था की कमी के कारण पार्क का सौंदर्य पूरी तरह से नष्ट हो चुका है।
पार्क में आवारा पशुओं का जमावड़ा
अब पार्क में आवारा पशुओं का जमावड़ा रहता है, जो न केवल गंदगी फैलाते हैं बल्कि पार्क की स्थिति को और भी बदतर बना देते हैं। स्थानीय निवासी, जैसे अमीर चंद और रवि सक्सेना का कहना है कि पहले इस पार्क में बुजुर्ग टहलने आते थे, बच्चे खेलते थे और महिलाएं भी यहां समय बिताने आती थीं लेकिन अब स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि लोग यहां आना ही नहीं चाहते।
शौचालयों पर लटके ताले
पार्क में बने शौचालयों की हालत भी बहुत खराब है। इन पर हमेशा ताले लटके रहते हैं और इनकी सफाई की भी कोई व्यवस्था नहीं है। इसके अलावा, पार्क की दीवारें भी टूटी हुई हैं जिससे सुरक्षा की समस्या बनी हुई है। पार्क अब नशेड़ियों का अड्डा बन चुका है। स्थानीय निवासी जैसे रवि कुमार, तरसेम और सुखदेव ने प्रशासन से अपील की है कि पार्क की स्थिति में जल्द सुधार किया जाए। इसके अलावा टूटी हुई बेंचों और झूलों की मरम्मत करवाई जाए नियमित सफाई व्यवस्था लागू की जाए और पार्क की हरियाली को फिर से विकसित किया जाए।
-------
दो आमजन के कोट्स आएंगे फोटो के साथ
--------------
शहर के सभी पार्कों का एस्टीमेट बनाया जा रहा है। जल्द ही पार्कों को सुंदर व हरा-भरा बनाया जाएगा। संस्थाओं को पार्क गोद देने का काम भी जारी है। - रमेश कुमार, जेई, नगर परिषद सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed