{"_id":"6a7e25adc60f3138e0088046","slug":"smuggler-ran-away-from-court-arrested-sirsa-news-c-128-1-sir1004-163166-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: कोर्ट से पुलिस को चकमा देकर भागा आरोपी तस्कर, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: कोर्ट से पुलिस को चकमा देकर भागा आरोपी तस्कर, गिरफ्तार
Fri, 14 Aug 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली मंजिल से खिड़की तोड़कर लगाई छलांग, पुलिस ने वकीलों के चैंबर के पास दबोचा
फोटो 12
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सीजेएम कोर्ट सिरसा में पेशी के दौरान गांजा तस्करी का आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग गया। आरोपी ने न्यायिक परिसर की पहली मंजिल की गैलरी में लगी शीशे की खिड़की से छलांग लगा दी। पुलिस ने पीछा कर उसे वकीलों के चैंबर के पास से काबू कर लिया। आरोपी को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
सब्जी मंडी चौकी में तैनात एएसआई प्रवीण कुमार ने सिविल लाइन थाने में दी शिकायत में बताया कि 11 अगस्त को वह एएसआई विनोद कुमार व होमगार्ड मिंटू सिंह के साथ मादक पदार्थ अधिनियम के आरोपी दीपक मातो निवासी गांव विजयनगर जिला पूर्णिया, बिहार को सीजेएम कोर्ट सिरसा में पेश करने गए थे।
एएसआई ने बताया कि कोर्ट के गेट के पास आरोपी ने अचानक हाथ को झटका देकर भाग निकला। वह न्यायिक परिसर की पहली मंजिल की गैलरी में पहुंचा और शीशे की खिड़की को टक्कर मारकर नीचे छलांग लगा दी।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे वकीलों के चैंबर के पास से पकड़ लिया। जांच अधिकारी सत्यवीर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सिविल लाइन थाना में पुलिस हिरासत से भागने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हरियाणा स्टेट एंटी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने सोमवार को चिल्ला साहिब गुरुद्वारा वाली गली से आरोपी दीपक मातो को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से एक किलो 268 ग्राम गांजा बरामद हुआ था।