फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   students told about military recruitment

Sirsa News: विद्यार्थियों को सेना में कॅरिअर के अवसरों से कराया अवगत

Tue, 18 Aug 2026 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 18 Aug 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
students told about military recruitment
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। सेना भर्ती कार्यालय हिसार ने सोमवार को ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल, मानक दीवान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय सेना में कॅरिअर के विभिन्न अवसरों के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में सेना भर्ती अधिकारियों ने भर्ती प्रक्रिया, अग्निपथ योजना और शैक्षणिक विकास की जानकारी दी। उन्होंने अग्निवीरों को सेवा पूरी करने के बाद मिलने वाले लाभों के बारे में भी बताया। लड़कियों के लिए सेना में विशेष कॅरिअर अवसर साझा किए गए।
विज्ञापन

भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों के लिए भर्ती संबंधी प्रावधानों की भी जानकारी दी गई। विद्यालय के करीब 158 विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। इनमें 94 लड़के और 64 लड़कियां शामिल थीं। 12 शिक्षक भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि भारतीय सेना युवाओं को देश सेवा के साथ बेहतर कॅरिअर देती है। केंद्र और हरियाणा सरकार की ओर से अग्निवीरों के लिए सेवा उपरांत अवसर उपलब्ध हैं।

इनमें सरकारी नौकरियों में आरक्षण, आयु सीमा में छूट, कौशल प्रमाणन और स्वरोजगार शामिल हैं। विद्यार्थियों ने सेना में कॅरिअर और अग्निपथ योजना से जुड़े सवाल पूछे। अधिकारियों ने उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed