{"_id":"696e7764b2ad26ac4b021122","slug":"theft-in-house-sirsa-news-c-128-1-svns1027-151564-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: ताला तोड़कर सोने के आभूषण व कीमती सामान चुराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: ताला तोड़कर सोने के आभूषण व कीमती सामान चुराए
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 19 Jan 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। वार्ड नंबर 6 में रविवार रात को चोर एक घर में सेंध लगाकर सोने के आभूषण, नकदी और कुछ कीमती सामान चोरी कर ले गए। घटना के समय परिवार के सभी लोग बच्चे का जन्मदिन मनाने के लिए बाहर गए थे। घर पर कोई नहीं था। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया और जांच शुरू कर दी।
वार्ड नंबर 6 निवासी रमेश मेहता के बच्चे का जन्मदिन था। परिवार के सभी लोग बच्चे का जन्मदिन मनाने के लिए घर से बाहर गए थे। देर रात में वे वापस घर पहुंचे तो देखा कि घर के ताले टूटे हुए थे और अलमारी में सामान बिखरा पड़ा था। चोरी का अंदेशा होने पर डायल 112 पर पुलिस को सूचित किया। पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
हिमांशु मेहता ने बताया कि चोरों ने घर से करीब 5 तोले सोने के आभूषण, नकदी व अन्य कीमती सामान चोरी किया है। आस-पड़ोस में सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में सामने आया है कि दो लड़के मुंह ढक कर आए थे।
इस मामले में रानियां थाना प्रभारी गुरनमिंदर सिंह ने बताया कि घटना की शिकायत आने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीसीटीवी कैमरा की फुटेज जांची जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Trending Videos