सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   told about soil janch

Sirsa News: मृदा परीक्षण और पोषक तत्व प्रबंधन की जानकारी दी

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 28 Jan 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
told about soil janch
सिरसा । किसानों के साथ एचएयू के कृ​षि अ​धिकारी। अ​धिकारी
विज्ञापन
लायंस क्लब सुप्रीम ने बिश्नोई ढाणी में आयोजित किया किसान जागरूकता कार्यक्रम
Trending Videos

किसानों को साइट्रस एवं रबी फसलों की आधुनिक तकनीक, मृदा परीक्षण और पोषक तत्व प्रबंधन पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया
फोटो -- 5


संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। लायंस क्लब सुप्रीम ने कृषि विज्ञान केंद्र, सिरसा के सहयोग से गांव तेजाखेड़ा में बुधवार को ‘किसान जागरूकता कार्यक्रम’ का आयोजन किया। यह कार्यक्रम प्रगतिशील एवं पुरस्कृत किसान सुनील कुमार बिश्नोई के खेत में स्थित बिश्नोई ढाणी में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को उद्यानिकी उत्पादन तकनीक, विशेषकर साइट्रस एवं रबी फसलों की वैज्ञानिक और आधुनिक जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम डॉ. डीएस जाखड़, समन्वयक, कृषि विज्ञान केंद्र, सिरसा की अध्यक्षता में तथा लायंस क्लब सुप्रीम के अध्यक्ष आशीष मेहता के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रीजन गवर्नर डॉ. अश्वनी सचदेवा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के निर्देशक एक्सटेशन डॉ. रमेश कुमार बतौर मुख्य वक्ता ने अपने संबोधन में साइट्रस किसानों के लिए विश्वविद्यालय की चल रहीं योजनाओं और शोध कार्यों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि नवीनतम तकनीकों के माध्यम से उत्पादन बढ़ाने और खेती को लाभकारी बनाने के कई उपाय उपलब्ध हैं।

मुख्य वक्ता डॉ. डीएस जाखड़ ने मिट्टी परीक्षण के लाभ बताए और किसानों को नाममात्र शुल्क पर मिट्टी के नमूनों की जांच की सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
साइट्रस विशेषज्ञ डॉ. प्रिंस ने पोषक तत्व प्रबंधन, कीट प्रबंधन और उन्नत कृषि तकनीकों के बारे में व्यावहारिक जानकारी दी, जिसे उपस्थित किसानों ने सराहा।

कार्यक्रम का संचालन लायंस क्लब सुप्रीम के अध्यक्ष आशीष मेहता ने किया। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक तकनीक, संतुलित पोषण और मृदा परीक्षण अपनाकर खेती को अधिक लाभकारी, टिकाऊ और उत्पादक बनाया जा सकता है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि लायंस क्लब सुप्रीम और कृषि विज्ञान केंद्र भविष्य में भी किसान कल्याण एवं जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित करेंगे।

इस अवसर पर अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के उपाध्यक्ष सोम प्रकाश बिश्नोई, नरेंद्र भादू, श्योपत बिश्नोई, ओंकार मल गोयल, प्रिंस बिश्नोई, नवदीप सिंह सरा, अरुण पूनिया, सतपाल सिंह, हरदीप सिंह, राजकुमार सिहाग, टोनी सहारण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed